आरएएस मुख्य परीक्षा पर संकट के बादल: राजस्थान विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न, कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

अभ्यार्थियों ने कहा कि सरकार ने हमारी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन कोर्ट ने हमारी तरफ ध्यान दिया

आरएएस मुख्य परीक्षा पर संकट के बादल: राजस्थान विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न, कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
आरएएस मेंस परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा गए है। (RPSC) आरपीएससी की ओर से आयोजित हो रही परीक्षा में प्री आरएएस परीक्षा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है, साथ ही संशोधित रिजल्ट निकालने के आदेश दिए है।

जयपुर।  राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आरएएस (RAS) मामले को लेकर 12 फरवरी से  धरना दे विद्यार्थियों ने जश्न मनाया और भारतीय संविधान के जयकारे लगाएं। अभ्यार्थियों ने कहा कि सरकार ने हमारी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन कोर्ट ने हमारी तरफ ध्यान दिया है। छात्र अभिषेक ने बताया कि हम हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और अब कोर्ट के आदेश अनुसार परीक्षा तिथियों में बदलाव होना तय है। ऐसे में अब कोई डर नहीं है।

छात्रा अनीता विश्नोई ने कहा कि यह हमारे संघर्ष की जीत है, हम धरने के साथ ही अनशन पर बैठे थे और सरकार से मांग कर रहे थे कि आरएएस मुख्य परीक्षा के सिलेबस में बदलाव के अनुसार परीक्षा की तिथियों में कम से कम 3 महिने का समय दिया जाए लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही थी ऐसे में अब जाकर कोर्ट के निर्देश पर आरएएस प्री का परिणाम संशोधित होगा तो परीक्षाएं भी बाद में आयोजित होगी।

उल्लेखनिय है कि आरएएस मेंस परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा गए है। (RPSC) आरपीएससी की ओर से आयोजित हो रही परीक्षा में प्री आरएएस परीक्षा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है, साथ ही संशोधित रिजल्ट निकालने के आदेश दिए है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने बताया कि, अंकित शर्मा और अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें लगभग 12 प्रश्नों को लेकर विवाद था, रिजल्ट पर कमेटी का गठन किया गया था, कमेटी की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने पांच प्रश्नों को विषय विशेषज्ञ कमेटी को भेजा है। साथ ही एक प्रश्न का उत्तर नंबर वन माना। ऐसे में होईकोर्ट ने प्री को रिजल्ट को रद्द करते हुए, संशोधित रिजल्ट के आदेश दिए है। उधर, हाईकोर्ट के निर्णय से मेंस परीक्षा पर संकट के बादल है। हालांकि आरपीएससी की ओर से अंतिम निर्णय आना बाकी है, लेकिन इस बीच आरएएस मुख्य परीक्षा को आगे बढाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है, आरएएस प्री एग्जाम 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 19 नवंबर 2021 का आया था, जिसमें 6.50 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के बाद 20102 अभ्यर्थियों को मेंस के लिए पास किया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव