चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल : पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, गहलोत-डोटासरा पर पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन

लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल : पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, गहलोत-डोटासरा पर पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन
जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'वोट चोरी' के खिलाफ चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकाला। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने पर झड़प हुई। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहीद स्मारक पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

डोटासरा ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। वोट चोरी की शिकायतों की जांच हो और ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की जाए। लोकतंत्र को बचाना हमारा कर्तव्य है। रंधावा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। गहलोत ने जोश भरते हुए कहा कि जनता का हक छीना जा रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। 

Read More वर्ल्ड सीओपीडी डे : सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, दिल को भी बीमार कर रहा सीओपीडी

चुनाव आयोग को जवाबदेह ठहराना होगा। जूली ने भी वोट चोरी के आरोपों की जांच की मांग दोहराई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजन निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करने कूच कर निकले। सतीशचंद्र अग्रवाल सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका। 

Read More पीकेसी-ईआरसीपी : केंद्रीय जल आयोग के तकनीकी परीक्षण पर टिकी परियोजना की आगे की राह 

Read More निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने गहलोत-डोटासरा-जूली समेत सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई। इसके बाद सभी नेताओं को वैन में बैठाकर थाने ले जाया गया।

गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बेहद खतरनाक खेल चल रहा है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि असम में मनमाने परिसीमन के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। अब विधानसभा और लोकसभा के परिसीमन में भी गड़बड़ी का प्रयास किया जा रहा है।

गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि यह ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और लोगों के बीच पहुंचकर देश के मौजूदा हालात समझने तथा लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचेगा, तभी देश सुरक्षित रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा