नंदिनी सत्संग भवन को सील करने की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं तो धरने की चेतावनी

स्वीकृतियों की जांच मांगी

नंदिनी सत्संग भवन को सील करने की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं तो धरने की चेतावनी
पिंजरापोल गोशाला परिसर स्थित नंदिनी सत्संग भवन में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन को लेकर सनातन सेवा ने मुख्यमंत्री और जेडीए को पत्र सौंपा है। संगठन ने भवन की वैधानिकता की जांच पूरी होने तक उसे सील करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर जेडीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

जयपुर। टोंक रोड, सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला परिसर में संचालित नंदिनी सत्संग भवन को लेकर सनातन सेवा ने मुख्यमंत्री और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को पत्र भेजा है। संगठन ने भवन की वैधानिक जांच पूरी होने तक इसकी व्यावसायिक और आयोजन गतिविधियों पर रोक लगाने तथा भवन को सील करने की मांग की है। संगठन ने सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जेडीए कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सनातन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक ने पत्र में आरोप लगाया कि गोशाला की भूमि गौसेवा और गौवंश संरक्षण के लिए है, लेकिन नंदिनी सत्संग भवन में विवाह, सामाजिक और अन्य व्यावसायिक आयोजन होने से बड़ी संख्या में लोग और वाहन पहुंचते हैं। संगठन का दावा है कि तेज संगीत, डीजे, लाउडस्पीकर, धूल, धुआं और प्लास्टिक कचरे के साथ देर रात तक चलने वाले आयोजनों से गौवंश प्रभावित हो रहा है। वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा भी बताया गया है।

संगठन ने भवन मानचित्र, भूमि उपयोग परिवर्तन, पूर्णता एवं अधिभोग प्रमाणपत्र, अग्निशमन एनओसी, संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाणपत्र, पार्किंग योजना और विद्युत कनेक्शन सहित सभी स्वीकृतियों की जांच की मांग की है। साथ ही 72 घंटे में जेडीए, नगर निगम, राजस्व, गोपालन, प्रदूषण नियंत्रण, अग्निशमन, विद्युत और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से निरीक्षण कराने की मांग की है।

पत्र में भवन की बुकिंग, विवाह समारोह, डीजे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां जांच पूरी होने तक रोकने, वाहनों का प्रवेश बंद करने तथा बुकिंग रजिस्टर, बैंक रिकॉर्ड, जीएसटी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग भी की गई है। संगठन ने पिंजरापोल गौशाला से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित याचिका का भी उल्लेख किया है। पाठक ने कहा कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जेडीए कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

Read More अशोक विहार योजना में बनेगा 33 केवी का नया सब-स्टेशन, झोटवाड़ा-निवारू रोड़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच