युवती के चक्कर में दो युवकों में विवाद, अपहरण कर एक ने दूसरे को पीटा
बदमाशों ने युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर सरिए-डंडे और लात-घूसों से पीटा और नंगा कर वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं वारदात के दौरान मोबाइल से 3,700 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
जयपुर। शिप्रा पथ थाना इलाके में युवती के चक्कर में दो युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि तूंगा निवासी 25 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 6 महीने से वह एक युवती से बातचीत कर रहा था। इस दौरान दूसरा युवक चेनसुख पहले वाले युवक को परेशान करने लगा। उसने युवती के मोबाइल से फोन कर पीड़ित को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सरिए-डंडे और लात-घूसों से पीटा और नंगा कर वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं वारदात के दौरान मोबाइल से 3,700 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। साथ ही युवती से बात नहीं करने की धमकी देकर उसे छोड़कर भाग गए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List