2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद

मानव संसाधन विकास को भविष्य के जयपुर के लिए महत्वपूर्ण बताया

2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘जयपुर डेवलपमेंट मास्टर प्लान 2047’ पर विशेष संवाद आयोजित। डेजर्ट डायमंड फाउंडेशन के कार्यक्रम में नगर नियोजन, प्रशासन, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल।

जयपुर। जयपुर शहर के सुनियोजित, समावेशी और दीर्घकालीन विकास को लेकर जयपुर डेवलपमेंट मास्टर प्लान 2047 विषय पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में विशेष संवाद एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया। डेजर्ट डायमंड फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर नियोजन, प्रशासन, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, वास्तुकला, कानून, वित्त और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। वक्ताओं ने जयपुर के भविष्य की विकास योजना में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योग जगत और नागरिक हितधारकों के सुझावों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यूडीएच के प्रधान सलाहकार एवं पूर्व मुख्य नगर नियोजक एचएस संचेती ने शहरी नियोजन और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। कैडमैक्स गु्रप के एमडी एवं यूसीएमए के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व आयकर मुख्य आयुक्त नरेंद्र गौर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजय पाल सिंह, इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल सहित अन्य विशेषज्ञों ने विचार रखे। ऊर्जा विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों और सतत विकास, जबकि ज्वैलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने व्यापारिक समुदाय की आवश्यकताओं पर चर्चा की। डॉ. पीएम भारद्वाज ने युवाओं के कौशल, नेतृत्व और मानव संसाधन विकास को भविष्य के जयपुर के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी पं दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर...
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
ईपीएफओ का दायरा बढ़ा : 25 हजार तक वेतन वालों को मिलेगा कवरेज, 51 लाख अतिरिक्त कार्मिकों को भी मिलेगी कवरेज
नाहरगढ़ थाने का उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
तरुण तेजपाल ने 10 साल की सज़ा के ख़िलाफ़ खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाज़ा, गोवा सरकार को नोटिस जारी
2047 का जयपुर कैसा हो : विशेषज्ञों ने सुझाए विकास के रास्ते, प्लानिंग से लेकर परिवहन, आवास, निवेश और पर्यावरण तक पर हुआ संवाद
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा