'काश! उसे स्कूल न भेजा होता...', अमायरा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, CBSE ने नीरजा मोदी स्कूल का थमाया नोटिस

नीरजा मोदी स्कूल को सीबीएसई का नोटिस

'काश! उसे स्कूल न भेजा होता...', अमायरा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, CBSE ने नीरजा मोदी स्कूल का थमाया नोटिस

अमायरा सुसाइड केस में सीबीएसई ने नीरजा मोदी स्कूल को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है। जांच में सामने आया कि चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा को लगातार अपमानजनक ताने मिले और स्कूल ने शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। फोरेंसिक जांच में सबूत मिटाने और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। बोर्ड ने 30 दिनों में जवाब मांगा है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में का नीरजा मोदी स्कूल एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि अमायरा सुसाइड केस में सीबीएसई ने विद्यालय प्रबंधन का दोषी ठहराते हुए नोटिस जारी किया है। इससे पहले 20 नवंबर की सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने स्कूल का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

बोर्ड की जांच में पाया गया है कि, चौ​थी कक्षा की छात्रा अमायरा लगातार अपमानजनक बातें और तानों का शिकार हो रही थी। इसके साथ ही, फोरेंसिंक जांच में ये भी सामने आया है कि, स्कूल प्रशासन की तरफ से घटना स्थल को भी घोया गया था तथा सबूत मिटाने का भी काम किया गया, जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

बोर्ड रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, स्कूल ने बच्चों की सुरक्षा के नियमों का भी उल्लंघन किया है। बता दें कि, सीबीएसई की जांच समिति ने नीरजा मोदी स्कूल को नोटिस जारी करते हुए 30 दिनों में जवाब मांगा है। इस जांच में ये भी सामने आया है कि, अमायरा को उसके सहपाठी भी गलत शब्दों का प्रयोग करते थे।

इसको लेकर अमायरा ने कई बार अपने टीचर को बताया लेकिन इस पर टीचर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और घटना को इग्नोर किया। इतना ही नहीं, अमायरा के माता पिता ने भी अपमानकजनक शब्द कहने की शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी शिकायत को भी नजरअंदाज किया और कोई एक्शन नहीं लिया।

Read More राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे