Assembly Election: चुनाव के मद्देनजर 10 दिन में 143 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त

Assembly Election: चुनाव के मद्देनजर 10 दिन में 143 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त
राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं और आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन में 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रू कैश,  ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रूपए,  और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रूपए की कीमत की जब्त की गयी है।

गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख के सीजर के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़, सीकर 6.63 करोड़, चित्तौडग़ढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5.26 करोड़ रुपए का सीजर किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग