लंदन में राजस्थान का गौरव : स्पीकर देवनानी ने गांधी की प्रतिमा को नमन किया, महाराजा गंगा सिंह के पोर्ट्रेट पर जताया अभिमान

भारत की कार्य शैली करुणा, शांति और सत्य पर आधारित

लंदन में राजस्थान का गौरव : स्पीकर देवनानी ने गांधी की प्रतिमा को नमन किया, महाराजा गंगा सिंह के पोर्ट्रेट पर जताया अभिमान
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित* स्पीकर देवनानी ने लंदन में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा, ब्रिटिश नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में महाराजा गंगा सिंह के पोर्ट्रेट और ब्रिटिश म्यूजियम में मां सरस्वती के चित्र का अवलोकन कर भारत की महान विरासत पर गौरव का अनुभव किया।

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित स्पीकर देवनानी ने लंदन में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी केवल भारत के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उनका सत्य, अहिंसा और नैतिकता पर आधारित जीवन आज भी विश्व के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी की प्रतिमा लंदन जैसे शहर में यह स्मरण कराती है कि भारत की कार्य शैली करुणा, शांति और सत्य पर आधारित है। आज जब विश्व अनेक संघर्षों से गुजर रहा है, तब गांधी जी के सिद्धांत मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं।

महाराजा गंगा सिंह के ऐतिहासिक चित्र का अवलोकन देवनानी ने ब्रिटिश नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी का अवलोकन किया और बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह के ऐतिहासिक ऑयल पेंटिंग पोर्ट्रेट को देखा। इस चित्र को ब्रिटिश चित्रकार सर जॉन लेवरी ने वर्ष 1921 में तैयार किया था। इस चित्र में महाराजा गंगा सिंह को राजसी परिधान और ब्रिटिश फील्ड मार्शल्स यूनिफॉर्म में दर्शाया गया है, जो उस कालखंड में एक भारतीय शासक के वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व का प्रतीक है।

 देवनानी ने कहा कि यह पोर्ट्रेट केवल राजस्थान नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह ने भारत की आवाज़ को विश्व पटल पर प्रभावशाली ढंग से रखा। वे ब्रिटिश काल में भारतीय स्वाभिमान के जीवंत प्रतीक थे।

Read More आज मनेगी भाई दूज, बहनों के तिलक से सजेगा भाइयों का भाल

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की