बीसलपुर पानी की मांग को लेकर बगरू के लोगों ने किया जयपुर कूच

बगरू पुलिया के पास पुलिस ने रोका, पुलिया के नीचे धरने पर बैठे लोग

बीसलपुर पानी की मांग को लेकर बगरू के लोगों ने किया जयपुर कूच
विगत डेढ़ दशक से पेयजल की किल्लत झेल रही बगरू विधानसभा की आम जनता ने बीसलपुर से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को जयपुर कूच किया। रैली सुबह 9 बजे कस्बे के लिंक रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से शुरू हुई।

बगरू। विगत डेढ़ दशक से पेयजल की किल्लत झेल रही बगरू विधानसभा की आम जनता ने बीसलपुर से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को जयपुर कूच किया। रैली सुबह 9 बजे कस्बे के लिंक रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से शुरू हुई। रैली में हजारों की तादात में हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए लोग पानी की मांग को लेकर ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए, कूच कर रहे लोगों का हुजूम जैसे ही बगरू पुलिया के पास पहुंचा तो पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर जनता को आगे जाने से रोक दिया। इससे एक बार तो जनता अक्रोशित हो गई और माहौल गर्मा गया। भीड़ बेरीकेट्स हटाकर आगे बढ़ने पर आमदा हो गई, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधियों ने लोगों से समझाइश की और बगरू एसीपी देवेंद्र सिंह से वार्ता की।

लंबे समय तक चली वार्ता विफल रही

पुलिस ने आंदोलनकारियों को एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जयपुर जाकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का प्रस्ताव दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और मौके पर ही सक्षम अधिकारियों को बुलाने की मांग गई। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस और आंदोलनकारियो के बीच प्रतिनिधि मंडल को जयपुर भेजने पर सहमति बनी। बाकी लोगों ने वार्ता का नतीजा आने तक मौके पर धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। जयपुर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल की जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल से मुलाकात कर बगरू विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका व आसपास की ग्राम पंचायतो को बीसलपुर से जोड़ने को लेकर लंबे समय तक वार्ता चली जो विफल रही। वार्ता के विफल होने की सूचना धरना स्थल पर मौजूद लोगों को पता चली को लोगों में आक्रोश और बढ़ गया और बगरू पुलिया से जयपुर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने के और रवाना हुए, पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का किया। लेकिन आंदोलनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और जयपुर कूच को लेकर अड़े रहे और बड़े आंदोलन कि चेतावनी देते हुए सभी ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी। मौके पर बगरू एसीपी देवन्द्र सिंह, बगरू थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण, भांकरोटा थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, सेज थानाधिकारी सत्यपाल सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी व भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी 

Read More रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

ग्रामीणों का कहना कि लोग फ्लोराइड का पानी पीने का मजबूर है। कई सालों से सरकारों द्वारा बीसलपुर पानी देने का वादा किया जा रहा है। लगातार पानी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रतिनिधि और प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं किया है अगर जल्द कोई समाधान नही किया गया तो पानी की मांग को लेकर जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल आंदोलन के समर्थन में बगरू पूरी तरह बंद रहा। कस्बे में अधिकांश दुकानें बंद रही। वहीं कृषि उपज मंडी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहा। लिंक रोड, जुगल बाजार, लक्ष्मीनाथ बाजार, झाग स्टेण्ड, बगरू रिको सहित अन्य बाजार बंद रहे। बगरू के सभी 13 व्यापार मंडल, अनाज मंडी व सब्जी मंडी सहित सरपंच संघ, बालाजी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और राम सागर बांध प्रबंधन समिति ने समर्थन दिया और कूच में शामिल हुए। काफी संख्या में लोगों के सड़क पर  आने से यातायात व्यवस्था खराब हो गई। यातायात पुलिस और जयपुर जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने यातायात को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया।

Read More राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ? राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया...
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल