राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछे गए प्रश्नों पर सियासी बवाल

उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के पेपर में क्या टॉप करने वाले विद्यार्थी को कांग्रेस बनाएगी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष: रामलाल

राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछे गए प्रश्नों पर सियासी बवाल
भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि किसी भी संस्था प्रधान या शिक्षक जिसने भी पेपर बनाने में इस तरीके के प्रश्न तैयार किए हैं उनको तत्काल निलंबित किया जाए।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के केंद्र को भी राजनीतिकरण करने का काम किया है और दुर्भाग्य इस बात का है की बारहवीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछे गए प्रश्नों से लगता है कि एक तरीके से ये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का चुनाव है, कि किस तरीके से किस विद्यार्थी को कितनी जानकारी है और उस विद्यार्थी को कांग्रेस के बारे में अच्छी जानकारी है तो शायद अभी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का काम संचालित है तो हो सकता है की राजनीतिक विषय के पेपर में टॉप करने वाले विद्यार्थी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

 

दुर्भाग्य इस बात का है कि राजस्थान के अंदर उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के अंदर इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे 1967 के अंदर कितनी सीटें मिली,1971 के चुनाव परिणाम क्या रहा, 1984 के चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली, प्रथम तीन चुनावो के अंदर कोनसी पार्टी का प्रभुत्व रहा और  कांग्रेस की सामाजिक विचारधारा कैसी है। दुर्भाग्य इस बात का है कि आपकी सरकार के अंदर कांग्रेस की पृष्ठभूमि के बारे में बच्चों से सवाल करने का काम किया जा रहा है या आप सिर्फ बच्चों को कांग्रेस का इतिहास पढ़ाने का काम करोगे। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि किसी भी संस्था प्रधान या शिक्षक जिसने भी पेपर बनाने में इस तरीके के प्रश्न तैयार किए हैं उनको तत्काल निलंबित किया जाए और भविष्य के अंदर सिर्फ राजनीतिक विषय के ऊपर प्रश्न पूछे जाएं। इस तरीके से किसी पार्टी की विचारधारा के बारे में आप कौनसी पीढ़ी को तैयार करने का काम कर रहे हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन