जयपुर पुलिस ने खाटूश्यामजी मेले में मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 11 मोबाइल फोन बरामद

मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा

जयपुर पुलिस ने खाटूश्यामजी मेले में मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 11 मोबाइल फोन बरामद

जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने खाटूश्यामजी मेले में जाने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है

जयपुर। जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने खाटूश्यामजी मेले में जाने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग पिछले छह महीनों से सक्रिय थी और वारदात करने के बाद उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों के मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए थाना पुलिस को विशेष टास्क दिया गया था। गिरोह के सदस्य सिंधी कैंप के निजी और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के मोबाइल चोरी कर रहे थे। पुलिस टीम ने संदिग्धों पर नजर रखी और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा
9 मार्च को शंकर हाजरा और नरेश कुमरावत ने सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ने बताया कि 8 मार्च को रात 9 बजे बस स्टैंड पर खाटूश्यामजी जाने के दौरान उनके मोबाइल चोरी हो गए। जब उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की, तो चार अन्य बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों के पास धारदार हथियार थे और वे एक-दूसरे को इमरान, अरविंद, विजय और इंद्रजीत के नाम से बुला रहे थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर चारों बदमाशों-इमरान खान, अरविंद उर्फ अरुण, विजय उर्फ राजू और इंद्रजीत गुर्जर को गिरफ्तार किया। ये आरोपी भरतपुर और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पास से 11 चोरी किए गए मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Read More देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अद्भुत दौर, नई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा: मोदी

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल