हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का बढ़ेगा समय

वे स्मारकों को देख नहीं पाते

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का बढ़ेगा समय
ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर आते हैं। कई बार ऐसा देखने में आता है कि देसी और विदेशी सैलानी एक पर्यटन स्थल देखकर दूसरे पर्यटन स्थल तक देरी से पहुंचते हैं।

जयपुर। ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर आते हैं। कई बार ऐसा देखने में आता है कि देसी और विदेशी सैलानी एक पर्यटन स्थल देखकर दूसरे पर्यटन स्थल तक देरी से पहुंचते हैं। इससे वे स्मारकों को देख नहीं पाते। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जंतर-मंतर स्मारक और हवामहल स्मारक में पर्यटकों के लिए विजिट का समय बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार 5 जून से हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक प्रात: 9 से सायं 7 बजे तक पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुलेंगे। गौरतलब है कि अभी हवामहल स्मारक में सुबह 9 से शाम 6 और जंतर-मंतर स्मारक में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

जयपुर आए तो बिना देखे ना जाएं
जानकारी के अनुसार कई पर्यटक ऐसे होते हैं, जो टाइट शेड्यूल लेकर घूमने निकते हैं। पर्यटन स्थल को निहारते हुए समय कब बीत जाता है, उन्हें पता नहीं चलता। ऐसे में दूसरे स्मारक बंद हो जाते हैं। इससे पर्यटकों को निराश होकर जाना पड़ता है। अब दोनों स्मारकों का समय बढ़ाने से पर्यटकों को निराश होकर नहीं लौटेंगे।

नाइट टूरिज्म की तैयारी
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक के अवलोकन का समय बढ़ाया गया है। सैलानियों का रेस्पॉन्स अच्छा रहा तो आगे इन्हें नाइट टूरिज्म के लिए भी खोला जा सकता है। इसके साथ ही कल्चरल एक्टिविटीज भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए कवायद की जा रही है।

अभी ये खुले हैं नाइट टूरिज्म के लिए
पर्यटकों के अवलोकनार्थ आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, विद्याधर का बाग, सिसोदिया रानी का बाग दिन के अलावा नाइट टूरिज्म के तहत पर्यटकों के अवनोकनार्थ खोले जाते हैं। ताकि जो पर्यटक दिन में इनकी विजिट नहीं कर पाते, वे रात्रिकालीन पर्यटन के दौरान इन्हें देख सकें।

Read More टास्क स्कैम और इंस्टेंट लोन एप आधारित ठगी से सावधान, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का समय बढ़ाया जा रहा है। दोनों स्मारक अब 5 जून से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक पर्यटकों के अवनोकनार्थ खुलेंगे।
- खड़गावत, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

Read More करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई