ऑपरेशन वज्र प्रहार : 75 टीमों ने की कार्रवाई, पुलिस ने 250 से ज्यादा बदमाश किए गिरफ्तार

ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा

ऑपरेशन वज्र प्रहार : 75 टीमों ने की कार्रवाई, पुलिस ने 250 से ज्यादा बदमाश किए गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गुलाबी नगरी को अपराध मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसका यह ऑपरेशन हिस्सा है। 

जयपुर। पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाकर शहर में आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की । कार्रवाई के दौरान 400 पुलिसकर्मियों की 75 टीमों ने 250 से अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ कर इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गुलाबी नगरी को अपराध मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसका यह ऑपरेशन हिस्सा है। 

बदमाशों पर इस तरह की कार्रवाई से उनका नेटवर्क टूटता है। उन्होने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचित करें।  स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश के अनुसार ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत शहरभर में दबिश देकर हार्डकोर अपराधियों सहित आर्म्स एक्ट, स्थायी वारंटी और अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है। ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घर्षण से निकली चिंगारी...
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा