नगरीय विकास विभाग के अधीनस्थ संस्थाओं को केंद्र से सीधे पत्राचार पर रोक, निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के आदेश

20 जुलाई 2024 को पूर्व में ही विस्तृत एसओपी जारी

नगरीय विकास विभाग के अधीनस्थ संस्थाओं को केंद्र से सीधे पत्राचार पर रोक, निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के आदेश

नगरीय विकास विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए विभाग की सभी अधीनस्थ संस्थाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों से सीधे पत्राचार करने पर रोक। प्रमुख शासन सचिव डॉ. देवाशीष पृष्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी विषय या मुद्दे पर केंद्र सरकार के विभागों से पत्राचार केवल नगरीय विकास विभाग के माध्यम से ही किया जाएगा।

जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए विभाग की सभी अधीनस्थ संस्थाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों से सीधे पत्राचार करने पर रोक लगा दी है। प्रमुख शासन सचिव डॉ. देवाशीष पृष्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में किसी भी विषय या मुद्दे पर केंद्र सरकार के विभागों से पत्राचार केवल नगरीय विकास विभाग के माध्यम से ही किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि यह देखने में आ रहा था कि विकास प्राधिकरणों, विकास न्यासों, राजस्थान आवासन मण्डल एवं नगर नियोजन विभाग की ओर से  केंद्र सरकार के विभागों से सीधे पत्राचार किया जा रहा है, जिसकी पूर्व सूचना नगरीय विकास विभाग को नहीं मिल पाती थी। इससे बाद में आयोजित बैठकों के दौरान विभाग को संबंधित विषयों पर टिप्पणी एवं अनुमोदन देने में कठिनाई उत्पन्न होती थी।

प्रमुख शासन सचिव ने उल्लेख किया कि विभागीय कार्य संचालन को लेकर 20 जुलाई 2024 को पूर्व में ही विस्तृत एसओपी जारी की जा चुकी है, जिसके अनुसार ही सभी मामलों का निस्तारण किया जाना अपेक्षित है। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी आपात अथवा जरूरी परिस्थिति में यदि अधीनस्थ संस्थाओं को राज्य सरकार के किसी अन्य विभाग से पत्राचार करना पड़े, तो उसकी प्रति अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता एवं संबंधित उपशासन सचिव को ई-डाक के माध्यम से भेजी जाए। विभाग ने सभी संबंधित संस्थाओं को इन निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित