माणकचौक थाना क्षेत्र की बड़ी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश : दो आरोपी गिरफ्तार, 48 किलो चांदी व सोना बरामद

दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे

माणकचौक थाना क्षेत्र की बड़ी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश : दो आरोपी गिरफ्तार, 48 किलो चांदी व सोना बरामद

जौहरी बाजार स्थित गजानंद ज्वैलर्स में 19 नवंबर को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दो मुख्य आरोपियों अकरम और हितेश उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पूर्व में कॉम्प्लेक्स में काम कर चुके थे और रेकी कर हथियारों से गार्डों को बंधक बनाकर आभूषण लूट ले गए थे। पुलिस ने 38 किलो चांदी, 170 ग्राम सोना व बाइक बरामद की। दो आरोपी अभी फरार हैं।

जयपुर। गजानन्द ज्वैलर्स, सिद्धी विनायक कॉम्प्लेक्स (जौहरी बाजार, जयपुर) में 19 नवम्बर 2025 की रात हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर दो मुख्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मुताबिक बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर तीन सुरक्षा गार्डों को हथियारों से हमला कर बंधक बना लिया था और दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए DCP उत्तर करण शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीमें गठित की गईं।

वारदात का तरीका :

आरोपी पहले इसी कॉम्प्लेक्स में काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें दुकान और परिसर का पूरा ज्ञान था। योजनाबद्ध तरीके से रेकी कर बदमाश बोल्ट-कटर, सब्बल और अन्य उपकरणों की मदद से कॉम्प्लेक्स में घुसे, गार्डों को बंधक बनाया और दुकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

Read More चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी

पुलिस की कार्यवाही :

Read More एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

  • करीब 200 से अधिक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने का रूट ट्रेस किया गया।
  • लगातार तकनीकी व फील्ड कार्रवाई के बाद 22 नवम्बर 2025 को अकरम और हितेश उर्फ संजू को गिरफ्तार किया गया।
  • इनके कब्जे से 38 किलो चांदी, 170 ग्राम सोना, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
  • अब तक लगभग 48 किलो चांदी की चोरी की पुष्टि हुई है।


गिरफ्तार आरोपी :

Read More जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 

1. अकरम पुत्र मेहरबान अली (25 वर्ष) निवासी शारदा कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर, जयपुर

2. हितेश प्रजापत उर्फ संजू पुत्र ललित प्रजापत (22 वर्ष) निवासी पायल विहार कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर, जयपुर

शेष फरार आरोपी :

1. तोहिद पुत्र खुर्शीद अली, निवासी मालपुरा, जिला टोंक (वर्तमान– शारदा कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर)

2. अशफाक पुत्र कमरूद्दीन, निवासी डारडातुर्की पीपलू, थाना बरोनी, जिला टोंक

अनट्रेस वारदातों का खुलासा : गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दो अन्य बड़ी वारदातों को भी अंजाम देना कबूल किया है –

जयसिंहपुरा खोर, जयपुर में एक ज्वैलरी शॉप में नकबजनी।
टोंक, राजस्थान में 20 लाख रुपये की लूट।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घर्षण से निकली चिंगारी...
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा