एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट

परिणाम के तहत नियुक्त किसी भी उम्मीदवार को हटाया नहीं जाए

एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 को लेकर राज्य सरकार व आरपीएससी को कहा है कि वे पदों की श्रेणीवार नए सिरे से गणना करें। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 1 सितंबर, 2020 के परिणाम के तहत नियुक्त किसी भी उम्मीदवार को हटाया नहीं जाए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 को लेकर राज्य सरकार व आरपीएससी को कहा है कि वे पदों की श्रेणीवार नए सिरे से गणना करें। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 1 सितंबर, 2020 के परिणाम के तहत नियुक्त किसी भी उम्मीदवार को हटाया नहीं जाए, भले ही वह संबंधित श्रेणी में नहीं आ रहो हों। जस्टिस अशोक जैन की एकलपीठ ने श्याम सिंह व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने राज्य सरकार को अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पद सृजित करने की छूट दी है। अदालत ने कहा कि आरपीएससी 5 अक्टूबर, 2016 के विज्ञापन व शुद्धि पत्रों के आधार पर पचास फीसदी आरक्षण की सीमा और नियमों के तहत 90 दिन में पदों की गणना कर इसकी जानकारी सार्वजनिक करे। वहीं 1 सितंबर, 2020 के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की स्थिति संशोधित मेरिट के अनुसार तय की जाए। अदालत ने पूरी प्रक्रिया 180 दिन में करने को कहा है।  प्रकरण से जुडे वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने बताया कि आरपीएससी ने 5 अक्टूबर 2016 को भर्ती विज्ञापन जारी किया था और बाद में 5 दिसंबर 2018 व 23 अगस्त 2019 को इसमें संशोधन किया।

इसमें, गैर-अनुसूचित क्षेत्र के कुल 456 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए केवल 142 पद रखे। जिससे अनारक्षित श्रेणी का अनुपात 50 फीसदी से बहुत ही कम रह गया। विज्ञापनों में बैकलॉग रिक्तियों का स्पष्ट आधार नहीं था और ओबीसी रिक्तियों को भी बिना उचित कानूनी प्रावधान के कैरी-फॉरवर्ड किया गया। इसे चुनौती देते हुए कहा कि भर्ती में आरक्षण लागू करते समय आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित पदों की कुल संख्या 50 प्रतिशत की सामान्य सीमा से ज्यादा नहीं हो सकती।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर  फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर 
कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 7 पैसे...
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव 
अर्नब चक्रवात का असर : राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
PM Modi ने गुजरात को दिया 325 करोड़ के पशु प्रजनन केंद्र का तोहफा: भिलडी में निकाला रोड़ शो, सालाना 25 हजार भ्रूण बनाने का लक्ष्य
एसआई भर्ती-2016 में पदों की श्रेणीवार करें पुनर्गणना : राजस्थान हाईकोर्ट
"इश्क का जुनून या सनक" रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने आया युवक और मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
बकानी की 25 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 85 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार