राजस्थान पंचायतीराज चुनाव : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 3626 पंचायतों में किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज
सरपंच बनने की होड़ में 21 हजार से ज्यादा उम्मीदवार
जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरपंच पदों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ। गुरुवार को हुई बरसात के बाद हल्की सर्दी के बीच सुबह मतदाताओं का मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर आना शुरु हो गया और कतारे लगनी शुरु हो गई। प्रदेश में इस चरण के तहत 22 जिलों में 3626 ग्राम पंचायतों में 21 हजार 839 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
प्रदेश के अजमेर जिले में 139 ग्राम पंचायतों में 980 प्रत्याशी, अलवर में 185 ग्राम पंचायतों में 1336, बांसवाड़ा में 139 ग्राम पंचायतों में 840, बाडमेर में 206 में 549 , भीलवाड़ा में 185 में 1280, बीकानेर में 137 में 486 ,दौसा की 141 में 1196, डूंगरपुर की 209 में 1362, जयपुर की 112 में 925 , जालोर की 220 में 1334, झालावाड़ की 142 में 1032, झुंझुनूं की 167 में 957, जोधपुर की 442 मे 1551, करौली की 89 में 662,कोटा की 47 में 360, कोटपुतली-बहरोड़ की 130 में 969, नागौर की 152 में 892, पाली की 146 में 1062, राजसमंद की 147 में 1028, सीकर की 192 मं 1516 एवं उदयपुर की 189 ग्राम पंचायतों में 753 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
हालांकि दूसरे चरण में 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें बाडमेर जिले मे 17, जोधपुर में 11, डूंगरपुर में आठ, जालोर में तीन, बीकानेर, एवं पाली में दो-दो तथा करौली एवं उदयपुर जिले में एक-एक ग्राम पंचायत शामिल हैं।

Comment List