राजस्थान को केन्द्र से छह महीने में मिले 16,619 करोड़: केन्द्रीय योजनाओं पर खर्च 19.94 प्रतिशत बढ़ा, राजनिवेश पोर्टल पर 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए

योजनागत बजट खर्च में 16.28% का उछाल

राजस्थान को केन्द्र से छह महीने में मिले 16,619 करोड़: केन्द्रीय योजनाओं पर खर्च 19.94 प्रतिशत बढ़ा, राजनिवेश पोर्टल पर 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए
राजस्थान को सितंबर 2026 तक केंद्र से योजनाओं के लिए 16,619.72 करोड़ रुपये का फंड मिला है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 8.18% अधिक है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के अनुसार, योजनागत खर्च 16.28% बढ़कर 1,01,969 करोड़ पहुंचा और छह महीने में 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

जयपुर। राजस्थान को सितंबर 2026 तक केन्द्र सरकार से विभिन्न योजनाओं के लिए 16,619.72 करोड़ का फंड मिला है। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि की तुलना में 8.18 प्रतिशत अधिक है।  प्रदेश में केन्द्र और राज्य की योजनाओं पर बजट खर्च में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केन्द्र से मिले फंड और योजनाओं पर हुए खर्च का ब्यौरा साझा किया है।

योजनागत बजट खर्च में 16.28 प्रतिशत बढ़ोतरी

सीएस के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर के अंत तक प्रदेश में योजनान्तर्गत बजट के तहत 1,01,969.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह खर्च 87,695.12 करोड़ रुपए था। इस तरह योजनागत बजट खर्च में 16.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

केन्द्रीय योजनाओं पर खर्च 12,773 करोड़

Read More जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

केन्द्र से सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत सितंबर 2026 तक 12,773.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि में यह राशि 10,650.56 करोड़ रुपए थी। इस आधार पर केन्द्रीय सहायता वाली योजनाओं पर खर्च में 19.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Read More बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 

छह महीने में 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Read More नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में निवेश के मोर्चे पर भी गतिविधियां बढ़ी हैं। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच राजनिवेश पोर्टल पर 11,739.27 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस अवधि में 31,892 आवेदनों को मंजूरी दी गई, जबकि पिछले पूरे वित्तीय वर्ष में 29,536 आवेदनों को स्वीकृति मिली थी। इस तरह छह महीने में ही मंजूरियों की संख्या पिछले पूरे वर्ष के आंकड़े से अधिक हो गई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खबर छपी तो थमी जेसीबी : पहाड़ियों में सन्नाटा, अब स्थायी रोक की चुनौती खबर छपी तो थमी जेसीबी : पहाड़ियों में सन्नाटा, अब स्थायी रोक की चुनौती
अजमेर-पुष्कर मार्ग के खरेखड़ी क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों को अवैध खनन से छलनी करने का मामला उजागर होते ही...
दूसरे चरण में पंचायत चुनाव की जंग, 11,653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल
कहर बरपाने के लिए तैयार चक्रवात ‘अर्नब’: आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
विदेशी मेहमानों को ‘भा’ रही गुलाबी नगरी की दीपावली : स्पेन, फ्रांस सहित अन्य देशों से पर्यटक इसे लेकर कर रहे हैं पूछताछ 
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई के लिए शुरू होगी अतिरिक्त फ्लाइट, सप्ताह में तीन दिन मिलेगी सुविधा
तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी, बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार; चार गिरफ्तार
कविताओं से रूठा वसंत : नहीं रहे वरिष्ठ कवि ऋतुराज, साहित्य जगत में शोक