बगरु पुलिस की त्वरित कार्रवाईन : डम्पर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी व तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी को दबोचा

बगरु पुलिस की त्वरित कार्रवाईन : डम्पर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बगरु थाना पुलिस ने डम्पर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है

जयपुर। बगरु थाना पुलिस ने डम्पर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गया डम्पर बरामद करते हुए एक आरोपी गनी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।

घटना का विवरण:
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार (आईपीएस) ने बताया कि 2 जून 2025 को श्री विजेंद्र कुमार ने बगरु थाने में रिपोर्ट दी कि उसका डम्पर रात 9 बजे के आसपास ड्राइवर द्वारा चौधरी ग्रीन हाउस के सामने खड़ा कर दिया गया था। अगली सुबह जब परिवादी का छोटा भाई संजय और एक अन्य ड्राइवर डम्पर के पास पहुंचे, तो वह गायब मिला। जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले गए जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति डम्पर को ले जाते हुए दिखाई दिए। इस पर मामला थाना बगरु में एफआईआर नंबर 228/2025 के तहत दर्ज किया गया।

टीम गठन और जांच:
विवेचना के लिए एडीसीपी आलोक सिंघल के निर्देशन में और एसीपी हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल सहित आसपास के CCTV कैमरे खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों की पहचान कर रूट मैप तैयार किया।

गिरफ्तारी व बरामदगी:
तकनीकी सहायता से आरोपी गनी मोहम्मद पुत्र कमालुद्दीन, निवासी हरिओम कॉलोनी, भीलवाड़ा को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया डम्पर RJ-14-GQ-3357 भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Read More मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

Read More यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय

नाम: गनी मोहम्मद

Read More पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली

पिता का नाम: कमालुद्दीन

उम्र: 50 वर्ष

जाति: पिनारा (मुसलमान)

निवासी: शारदा कॉलोनी के पास, हरिओम कॉलोनी, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा 
अनुसंधान जारी है तथा बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चर्चा में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। जयराम रमेश ने...
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस