हादसा स्थल पर दूसरा हादसा : ट्रोले ने बाइक को रौंदा, युवती की मौत ; लगातार दूसरे दिन बड़े सड़क हादसे से दहशत

रेपिडा बाइक चालक गंभीर घायल

हादसा स्थल पर दूसरा हादसा : ट्रोले ने बाइक को रौंदा, युवती की मौत ; लगातार दूसरे दिन बड़े सड़क हादसे से दहशत
जयपुर में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। फुटपाथ पर बैठे परिवार को ट्रेलर से कुचलने की दर्दनाक घटना के अगले ही दिन उसी जगह जयपुर-अजमेर रोड पर एक और भीषण हादसा। श्याम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल।

जयपुर। जयपुर में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फुटपाथ पर बैठे परिवार को ट्रेलर से कुचलने की दर्दनाक घटना के अगले ही दिन बुधवार को उसी जगह जयपुर-अजमेर रोड पर एक और भीषण हादसा हो गया। श्याम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

पुलिसकर्मी वीरेन्द्र ने बताया बुधवार दोपहर करीब 3.45 बजे जयपुर-अजमेर रोड स्थित हीरापुरा 200 फीट बाइपास पर हादसा हुआ। यहां तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जोरदार टकर मार दी। युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांच में सामने आया कि मृतका भारती सैनी (19) पुत्री जगदीश सैनी भांकरोटा की रहने वाली थी और यहां महेन्द्रा सेज में नौकरी करती थी। उसने भांकरोटा जाने के लिए रेपिडो बाइक सेवा बुक की थी। हादसे के समय वह ओला बाइक चालक नवदीप के साथ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रोले की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

चार की हो चुकी है मौत
 इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को ही हीरापुरा 200 फीट बाईपास क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया था। उस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई थी जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 

अजमेर रोड हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक भी हिरासत में
अजमेर रोड पर अमर पैलेस होटल के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक आरोपी चालक सतवीर सिंह (42) निवासी आजडोली डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया। घटना में चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बच्चों गोपाल, रमेश तथा दीपक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कैलाशी देवी के दोनों पैरों में गंभीर चोटेंआई हैं।। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त कर लिया है और वाहन मालिक से पूछताछ जारी है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 8.45 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक ने अमर पैलेस होटल के सामने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। खुलासा हुआ कि पूरा परिवार चित्रकूट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता था और उस सुबह अपने गांव राजसमंद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। मृतक के साले पन्नालाल की रिपोर्ट पर श्याम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ  वर्ष 2011 का सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक आपराधिक मामला भी लंबित है। 

Read More बिकवाली के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना 600 रुपए सस्ता, जानें चांदी के कितने गिरे दाम

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में