वो भी एक दौर था : टिकट विंडो पर लम्बी कतारें, हाउसफुल का बोर्ड और टिकट पाने की जुगत

मल्टीप्लेक्स कल्चर में दम तोड़ते सिनेमा हॉल

वो भी एक दौर था : टिकट विंडो पर लम्बी कतारें, हाउसफुल का बोर्ड और टिकट पाने की जुगत
एक दौर था जब जयपुर में नई फिल्म रिलीज होने का मतलब होता था टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें, हाउसफुल के बोर्ड और सिनेमाघरों के बाहर मेले सा माहौल। परिवार के साथ फिल्म देखना केवल मनोरंजन नहीं, एक सामाजिक उत्सव हुआ करता था।

जयपुर। एक दौर था जब जयपुर में नई फिल्म रिलीज होने का मतलब होता था टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें, हाउसफुल के बोर्ड और सिनेमाघरों के बाहर मेले सा माहौल। परिवार के साथ फिल्म देखना केवल मनोरंजन नहीं, एक सामाजिक उत्सव हुआ करता था। जब समय बदला तो तकनीक बदली और मनोरंजन के तौर-तरीके भी बदल गए। नतीजा यह हुआ कि जयपुर के कई ऐतिहासिक और लोकप्रिय सिनेमाघर धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में सिमट गए।

गोलेछा के बंद होने पर भावुक प्रतिक्रिया
हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा चर्चा गोलेछा सिनेमा के बंद होने की रही। करीब सात दशक तक जयपुर की सिनेमा संस्कृति का प्रतीक रहा यह थिएटर हजारों लोगों की भावनाओं से जुड़ा था। चौड़ा रास्ता में स्थित यह सिनेमाघर केवल फिल्में दिखाने की जगह ही नहीं पीढि़यों की यादों का खजाना था। कई लोगों ने यहां अपनी पहली फिल्म देखी, दोस्तों के साथ समय बिताया और परिवार के साथ अनगिनत यादें संजाई। इसके बंद होने की खबर ने सोशल मीडिया पर भी भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी थी।

राजमंदिर की विरासत आज भी कायम
दिलचस्प बात यह है कि जहां अधिकांश पुराने सिनेमा घर इतिहास बन चुके हैं, वहीं राज मंदिर सिनेमा आज भी अपनी भव्यता और विरासत के साथ खड़ा है। अपनी गोल्डन जुबली मना रहा यह प्रतिष्ठित थिएटर आज भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित करता है। 

सिंगल स्क्रीन थियेटर इसलिए पिछड़े
सिंगल स्क्रीन थिएटरों के पतन के पीछे कई कारण रहे। मल्टीप्लेक्स कल्चर, आधुनिक सुविधाएं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, मॉल आधारित मनोरंजन और तेजी से बढ़ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों की पसंद बदल दी। इसके अलावा रख-रखाव का बढ़ता खर्च और कोविड महामारी के बाद आई आर्थिक चुनौतियों ने भी कई थिएटरों की कमर तोड़ दी। 

Read More हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश

कभी सिने प्रेमियों की खास पसंद रहे ये सिनेमा
गोलेछा के अलावा टोंक रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर सिनेमा भी जयपुर की पहचान हुआ करता था। वषार्ें से बंद पड़े इस सिनेमा घर को देखकर पुराने दर्शकों को अपना सुनहरा दौर याद आ जाता है। जयपुर में ऐसे कई अन्य थिएटर भी रहे, जिन्होंने शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया। राम प्रकाश, सम्राट थिएटर सहित कई अन्य थिएटर भी हैं, जो कभी सिनेमा प्रेमियों की जुबान पर रहते थे। 

Read More ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका 

लोगों को मल्टीप्लेक्स कल्चर, आधुनिक सुविधाएं, मॉल आधारित मनोरंजन सहित एक जगह पर सभी तरह की सुविधाएं चाहिए। ये सुविधाएं मल्टीप्लेक्स में मिलती है।
राज बंसल (बॉलीवुड फिल्म वितरक)

Read More निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित

सिंगल स्क्रीन में वो सुविधाएं नहीं मिलती जो मल्टीप्लेक्स में मिलती है। अधिकतर मल्टीप्लेक्स बड़े-बड़े मॉल में होते है, जिसमें सभी तरह की सुख सुविधाएं मिलती है।
-दामोदर शर्मा (निवासी बड़ी चौपड़) 

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम