जन-जन के ‘प्रगति पथ’ साबित हो रहे गांवों के ‘अटल पथ’ : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के द्वार खोल रहीं सड़कें,  गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

उत्पाद और कच्चा माल बड़े शहरों तक आसानी से पहुंच सकेगा

जन-जन के ‘प्रगति पथ’ साबित हो रहे गांवों के ‘अटल पथ’ : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के द्वार खोल रहीं सड़कें,  गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांवों के विकास की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रदेश में अटल पथों के निर्माण की शुरुआत की है

जयपुर। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांवों के विकास की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रदेश में अटल पथों के निर्माण की शुरुआत की है। ये अटल प्रगति पथ गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का उत्पाद और कच्चा माल बड़े शहरों और कस्बों तक आसानी से पहुंच सकेगा। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए समृद्धि और प्रगति के द्वार खुलेंगे बल्कि अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, बैंक आदि तक आसान पहुंच सुनिश्चित होने से उनके जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा गांवों में शहरी क्षेत्रों के समकक्ष सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से गांवों में सीमेन्ट कंक्रीट के अटल प्रगति पथ बनाए जाने की योजना प्रारम्भ की गई है। प्रथम चरण में 10 हजार से अधिक आबादी के गांवों में व द्वितीय चरण में 5 हजार से 10 हजार तक की आबादी वाले गांवों में सीमेन्ट क्रंक्रीट के अटल प्रगति पथ का निर्माण चरणबद्ध रूप से करवाये जाने की घोषणा की गई है। 

प्रत्येक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम आबादी के 1-1 गांव में अटल प्रगति बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए 249 गांवों में अटल प्रगति पथ निर्माण किये जाने की स्वीकृति जारी की गई है एवं 151 अटल प्रगति पथ के कार्य प्रारम्भ कर दिए गए हैं। इसी प्रकार‎, अब तक 10 हजार से अधिक आबादी के गांवों में 52 अटल प्रगति पथ की स्वीकृति जारी कर कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें से 16 अटल प्रगति पथों का कार्य पूरा भी कर लिया गया है। 

अटल प्रगति पथ के रूप में 2 करोड़ रुपए तक की लागत से गांव की 1 से 3 किलोमीटर तक लम्बी एक मुख्य सड़क को विकसित किया जाता है। 2 करोड रुपए से ऊपर के कार्य मनरेगा, सांसद एवं विधायक कोष अथवा अन्य योजनाओं के माध्यम से करवाये जा सकते हैं। सीमेंट कंक्रीट के इन अटल प्रगति पथ की चौड़ाई यथासम्भव 7 मीटर रखी जाती है एवं दोनों तरफ नाली बनाई जाती है। नाली एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क के बीच खाली जगह पर इन्टरलॉकिंग ब्लॉक लगाये जाते हैं। जरूरत के हिसाब से स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जा सकती है, जिसका बिजली खर्च एवं रख-रखाव ग्राम पंचायत के स्तर पर किया जाता है। 

Read More ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत गांवों का देश है, और यदि गांवों का कायाकल्प किया जाए तो पूरे राष्ट्र का विकास संभव है। ग्राम विकास की इस महती सोच के साथ बनाए जा रहे ये अटल पथ निश्चित तौर पर विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि साबित होंगे।

Read More पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला