मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा

12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान

मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान की शानदार उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने 12 राष्ट्रीय योजनाओं में पहला, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान हासिल कर विकास और सुशासन में नया मुकाम पाया है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और जनकल्याणकारी विजन से प्रेरित होकर राज्य सरकार प्रदेश को विकास, सुशासन, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावी कार्यशैली और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिचय देते हुए 12 राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रथम, 10 में द्वितीय और आठ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासनिक दक्षता और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का सुखद परिणाम है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 में 2.18 करोड़ और रबी 2025-26 में 1.71 करोड़ पॉलिसियों के साथ राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं, पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए के तहत अक्षय एवं सौर ऊर्जा की स्थापना और कंपोनेंट-सी के तहत सौरकृत फीडरों की संख्या में भी राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर राजस्थान में 62 हजार 915 स्थलों पर 85 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता दर्ज की गई, जो देश में सर्वाधिक रही। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में लक्षित इकाइयों के रूपांतरण और पोषण पखवाड़ा 2026 की गतिविधियों में भी राजस्थान देशभर में प्रथम स्थान पर रहा है। शर्मा ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024 के अंतर्गत देश में आयोजित 10 हजार 443 कार्यक्रमों में से छह हजार से अधिक कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित हुए। वहीं, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 11 हजार 209 शिविरों के माध्यम से 5.94 लाख उज्ज्वला कनेक्शन प्रदान किए जाने के साथ राजस्थान देश में प्रथम रहा।

उन्होंने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान में राजस्थान को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में प्रथम स्थान मिला। वहीं, वर्ष 2025 में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रथम स्थान प्राप्त करना भी राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विशेष तंबाकू निषेध पुरस्कार 2026 और खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए राजस्थान को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Read More बैलेट पेपर से चुनाव में भी कांग्रेस को हार, EVM पर सवाल उठाने से नहीं बदलेगा जनादेश : भजनलाल शर्मा 

शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सुशासन, जनकल्याण और विकास की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे और राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करें।

Read More कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाने की तैयारी, दिवाली बोनस भी मिलेगा

Post Comment

Comment List

Latest News

बारां में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 418 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान; 2 नवम्बर को होंगे रवाना मतदान दल बारां में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 418 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान; 2 नवम्बर को होंगे रवाना मतदान दल
राजस्थान के बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान दल सोमवार को प्रशिक्षण के बाद...
पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दो अधिकारी निलंबित
मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू
दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई