विश्व शौचालय दिवस : राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का किया लोकार्पण, खर्रा ने नगर निकायों को किया निर्देशित 

राज्य में 7,938 शौचालय सीटों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया 

विश्व शौचालय दिवस : राजस्थान में 10 एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का किया लोकार्पण, खर्रा ने नगर निकायों को किया निर्देशित 

विश्व शौचालय दिवस पर “बदलती दुनिया में स्वच्छता” थीम के तहत राजस्थान के 7 नगरीय निकायों में 10 एस्पिरेशनल/पिंक शौचालयों का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया गया। सचिव रवि जैन ने बताया कि राज्य में 7,938 सीटों का लक्ष्य तय है, जिनमें से 672 पूर्ण हो चुकी हैं। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुणवत्ता, रखरखाव और जनसुलभता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर। विश्व शौचालय दिवस, जो प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को मनाया जाता है, इस वर्ष “बदलती दुनिया में स्वच्छता” थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में एस्पिरेशनल शौचालयों का ऑनलाइन लोकार्पण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 7 नगरीय निकायों—जोधपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, जयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ एवं शाहपुरा (जयपुर)—में नव निर्मित 10 एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों का लोकार्पण नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

सचिव रवि जैन ने इस अवसर पर बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में एस्पिरेशनल/पिंक टॉयलेट्स का निर्माण चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है।

रवि जैन ने बताया कि राज्य में 7,938 शौचालय सीटों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 672 सीटों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत 86 पिंक टॉयलेट ब्लॉक्स (458 सीटें) के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है, जिनमें 132 सीटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिनमें से 422 टॉयलेट ब्लॉक्स को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

Read More कालवाड़ रोड से एसी आउटर चोरी का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल; वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

लोकार्पण के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि एस्पिरेशनल/पिंक (महिला) शौचालयों की गुणवत्ता, नियमित रखरखाव और जनसुलभता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश की शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

Read More एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भजनलाल शर्मा ने कहा- बढ़ाया प्रदेश का गौरव

कार्यक्रम के समापन पर निदेशक, स्वायत्त शासन श्री जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राज्य को शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

Read More जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद