कोटा दक्षिण वार्ड 30 : बरसात से बिगड़ी सड़कें, खाली प्लॉट बने कचरा प्वाइंट, नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान

पार्क की दीवारें क्षतिग्रस्त, रैलिंग गायब

कोटा दक्षिण वार्ड 30 : बरसात से बिगड़ी सड़कें, खाली प्लॉट बने कचरा प्वाइंट, नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान
नालियों के ढकान के बावजूद बरसात में पानी भरता है

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 30 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य तो करवाए गए, लेकिन बरसात के चलते कई गलियों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे बाइक सवारों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी दिनेश व रितेश कुमार ने बताया कि घरों के आगे नालियों पर ढकान तो कर दिया गया, लेकिन बरसात में वहां पानी भर जाता है, जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। वहीं, लोगों का कहना है कि रात्रि के समय कुत्ते राहगीरों और बाइक सवारों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। कचरा गाड़ी मोहल्ले में कभी-कभार ही आती है और नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पार्क बदहाली का शिकार
वार्ड के पार्क में जगह-जगह पर पेड़ों से टूटी पत्तियों का ढेर लगा हुआ था। पार्क में घूमने आए मोहन लाल ने बताया कि मैं प्रतिदिन पार्क में घूमने आता हूं, काफी दिनों से पार्क में पत्तियों का ढेर लगा हुआ है। पार्क में बिजली पैनल बॉक्स खुला पड़ा हुआ है, जिससे हादसा हो सकता है। वहीं, पार्क की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो रही है व रैलिंग भी गायब है।

सड़कें के गड्ढे बने परेशानी
वार्ड के मुख्य रोड पर ही जगह-जगह पर गड्ढे हो रहे हैं, जो कि राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्डवासियों का कहना है कि रोड की समस्या को लेकर पार्षद को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

खाली प्लॉट बने कचरा पात्र
वार्ड की गलियों में अनेक जगहों पर खाली प्लॉट रहने वालों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। क्योंकि इन खाली प्लॉट पर आसपास निवास करने वाले परिवार कचरा डाल रहे हैं। वहीं, इनमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग रही हैं, जिससे कभी जलचर जानवर निकलकर आ जाते हैं, जिस कारण लोगों में डर का माहौल बना रहता है।

Read More असर खबर का...आधुनिक मोटर मार्केट में निगम ने शुरू की सफाई

वार्ड का एरिया : आर.के.पुरम-ए, मेडिकल कॉलेज, बालाजी मार्केट, श्रीनाथपुरम-ए (आधा) इत्यादि क्षेत्र आता है।

Read More हाड़ौती का ‘मिनी गोवा’ बेजार, बारिश की आस में पिकनिक स्पॉट

इनका कहना
वार्ड में कचरा गाड़ी कभी-कभी ही आती है और रोड की सफाई भी प्रतिदिन नहीं होती है। जिस कारण से कचरा घर पर ही रखा रह जाता है।
-निखिल नागर

Read More  जमीन के विवाद में अटकी श्मशान घाट की सुविधाएं

 रात के समय पर रोड लाइट बंद रहती है और जो लगी हुई हैं वे भी कम ही उजाला देती हैं। व कचरा गाड़ी भी निश्चित समय पर नहीं आती है।
-लक्की कुमार

वार्ड में खाली प्लॉट व रोड लाइट ठीक करने के लिए पिछले दिनों निगम में लगे शिविर में लिखित में आयुक्त को प्रार्थना दिया है। साथ ही अन्य वार्ड में तो विकास के कार्य हो रहे हैं पर मेरे वार्ड में नहीं हो रहे हैं।
- मोहन लाल नंदवाना, पार्षद 30, कांग्रेस

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया