ट्रेचिंग ग्राउंड से साफ होने लगा पुराने कचरे का पहाड़

इस बार तपन से नहीं लगी आग

ट्रेचिंग ग्राउंड से साफ होने लगा पुराने कचरे का पहाड़
ट्रेचिंग ग्राउंड में बरसों से जमा कचरे के पहाड़ का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने 16 करोड़ रुपए का टेंडर किया था।

कोटा। एक ओर जहां शहर से रोजाना निकलने वाले सैकड़ों टन कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुराने बने कचरे के पहाड़ को भी साफ किया जा रहा है। जिससे हर साल गर्मी के मौसम में ट्रेचिंग ग्राउंड में लगने वाली आग इस बार नहीं लगी। शहर में नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण  द्वारा घरों से एकत्र कचरे और कचरा पाइंट पर एकत्र होने वाले कचरे को डम्परों के माध्यम से नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। शहर से रोजाना करीब 450 टन से अधिक कचरा वहां जा रहा है। ऐसे में पिछले करीब 20 साल से अधिक समय से एकत्र हो रहे कचरे से ट्रेचिंग ग्राउंड में पहाड़ ख़ड़े हो गए थे। जिसमें हर साल गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं होती थी। उसके बाद उस आग को बुझाने के लिए दमकलों से पानी डालकर बुझाया जाता था। जिससे वहां से जहरीली गैसें निकलने से आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं बरसात के समय कचरे के कारण वाहनों का ट्रेचिंग ग्राउंड में अंदर प्रवेश तक नहीं हो पा रहा था। 

निगम ने किया 16 करोड़ का टेंडर
ट्रेचिंग ग्राउंड में बरसों से जमा कचरे के पहाड़ का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने 16 करोड़ रुपए का टेंडर किया था। पहले चरण में करीब 5 लाख घन क्यूविक मीटर कचरे का निस्तारण किया जाना है। संवेदक द्वारा बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से उस कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। संवेदक द्वारा उस कचरे की छटनी कर उसे ट्रेचिंग ग्राउंड से साफ किया जा रहा है। 

महापौर व निगम अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
ट्रेचिंग ग्राउंड को नाता से शिफ्ट करने या उस कचरे के निस्तारण के लिए एनीटी ने भी निगम प्रशासन को कई बार नोटिस जारी किए थे। उसकी पालना में निगम ने इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए कुछ समय पहले पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उसके बाद निगम ने उस कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की थी।  संवेदक के माध्यम से किए जा रहे कचरे के निस्तारण की नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों के साथ ही महापौर भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। वे अधिकारियों के साथ समय-समय पर ट्रेचिंग ग्राउंड का निस्तारण कर उस कचरे का शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी कर चुकी हैं। 

सीसी रोड बनाई, अंदर तक जा रहे वाहन
नगर निगम की ओर से हाल ही में ट्रेचिंग ग्राउंड के अंदर सीसी रोड बनाई गई है। जिससे एक तो कचरा साफ किया जा रहा है। दूसरा बरसात के  समय में वाहनों को अंदर तक जाने में परेशानी भी नहीं होगी। पहले जहां कच्ची सड़क होने से बरसात में वाहन आगे तक नहीं जा पाते थे। जिससे बीच में ही कचरा डाल देते थे। ऐसे में वह कचरा बाहर तक आ जाता था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन सीसी रोड बनने से इस समस्या का भी समाधान हो गया और नया कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड के अंदर तक जा रहा है। 

Read More खुद अपनी बदहाली की कहानी कह रहा 15 साल पहले बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम

स्थानीय लोगों को मिली राहत
नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड से लीगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। काफी कचरा साफ हो गया है। जिससे इस बार गर्मी के सीजन में वहां कचरे में आग लगने की घटना नहीं हुई है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इससे राहत मिली है। 

Read More पॉक्सो मामले में मंदिर पुजारी को 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला

इनका कहना है
ट्रेचिंग ग्राउंड में बरसों से कचरे का ढेर लगा हुआ था। उसे लेकर एनजीटी का भी आदेश था। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को साफ करने का टेंडर किया गया। एक साल में 5 लाख क्यूविक घन मीटर कचरा साफ करना है। लेकिन उसमें से आधी से ’यादा कचरा साफ हो गया है। जिससे पहले जहां कचरे के पहाड़ नजर आते थे वहां अब मैदान दिखने लगा है। शीघ्र ही पुराना  पूरा कचरा साफ हो जाएगा। उसके साथ ही नए आने वाले कचरे का भी निस्तारण किया जाएगा।  समय-समय पर ट्रेचिंग ग्राउंड जाकर कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।
- मंजू मेहरा, महापौर नगर निगम कोटा उत्तर

Read More कीचड़, गंदगी और बरसाती पानी...खरीदार, किसान और हम्मालों को भारी परेशानी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि