मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा

बहन को ओढ़ाई नोटों से बनी चुनरी, 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर भी दिए

मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा
मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा।

लाडनूं। वैसे तो मायरा भारतीय शादियों की एक सामान्य रस्म है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले में मायरे को काफी खास माना जाता है। यहां मायरा परंपरा के साथ ही मान और सम्मान की रस्म के तौर पर भी प्रचलित है। इसी के तहत मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा। पांच भाइयों की इकलौते बहन के मायरे में 51 लाख नकद के साथ ही 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर देने पर हर कोई वाह-वाह करते नजर आया।


जानकारी के अनुसार वीर तेजा कॉलोनी निवासी और राज हॉस्पिटल के संचालक परमाराम पोटलिया की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। मामा मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई रामनिवास की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे, उसकी चर्चा अवश्य हो। मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर जायल के राजोद निवासी चार भाई सुखदेव, मगनाराम, जगदीश, जेनाराम और भतीजा सहदेव रेवाड़ मायरा लेकर पहुंचे। रिश्तेदारों व पंच पटेल की मौजूदगी में मायरा भरा गया।

30 साल से जमा कर रहे थे पैसे
मगनाराम ने बताया कि बड़े भाई की इच्छा के अनुसार 30 साल से रुपए जमा कर रहे थे। शुरू से परिवार की इच्छा थी कि दो भांजी का मायरा गाजे-बाजे के साथ भरा जाए। इस पर चारों मामा थाली में 51 लाख 11 हजार, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर पहुंचे। इसके अलावा बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवर गिफ्ट के तौर पर दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर