रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा

2016 में मां लाडली के साथ पहली बार नजर आया बाघ 'जय'

रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 'जय' (RBT 108) अपने इलाके पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 2016 में जन्मा यह बाघ जोन 6 से 10 तक के क्षेत्र में सक्रिय है और प्रतिस्पर्धी बाघों के हमलों व जख्मों के बावजूद अपना साम्राज्य बचाने के लिए संघर्षरत है।

जयपुर। सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों की दुनिया भी किसी राज-पाट से कम नहीं है। यहां हर नर बाघ को अपना इलाका बचाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। इन्हीं में एक है बाघ ‘जय’। जिसने करीब 10 साल की उम्र में अपने इलाके पर मजबूत पकड़ बना रखी है। 

2016 में मां लाडली के साथ पहली बार आया नजर

जय का आधिकारिक कोड आरबीटी 108 है। उसका जन्म वर्ष 2016 में हुआ था। स्थानीय गाइडों ने उसे ‘जय’ नाम दिया। उसे पहली बार उसकी मां बाघिन टी-08 लाडली के साथ देखा था। करीब दो वर्ष की उम्र तक साथ रहे और बाद में अलग-अलग विचरण करने लगे। 

जोन 6 से 10 तक क्षेत्र पर मजबूत पकड़

Read More नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली

बाघ जय का इलाका जोन 6 से जोन 10 तक फैला हुआ बताया जाता है। वह जंगल की पगडंडियों और वन क्षेत्रों में गश्त करता दिखाई देता है। अपने इलाके की सीमाएं तय करने के लिए वह मूत्र छिड़ककर गंध के निशान छोड़ता है। पेड़ों के तनों पर पंजे मारता है और जमीन खुरचता है। पर्यटकों और वाइल्ड लाइफ लवर्स ने जोन 6, 7 और 10 में उसकी दहाड़ सुनने की जानकारी दर्ज की है।

Read More गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले

दूसरे बाघों से  संघर्ष में लगे जख्मों के निशान से भरा है शरीर

Read More सवाई माधोपुर स्टेशन पर पावर कार में धुआं, रेलवे की त्वरित कार्रवाई,घटना की संयुक्त जांच के आदेश

जय के क्षेत्र के आसपास 3 से 4 प्रतिस्पर्धी नर बाघों की मौजूदगी बताई है। ऐसे में अपने इलाके की सीमाओं को बनाए रखना उसके लिए लगातार चुनौती है। दूसरे नर बाघ के उसके क्षेत्र में प्रवेश करने पर जय उसका पीछा कर उसे बाहर खदेड़ने की कोशिश करता है। जय के शरीर पर पहले भी चोटों के निशान देखे जाने की जानकारी दी है।

उम्र बढ़ने के बावजूद सक्रिय

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के डीसीएफ मानस सिंह का कहना है कि करीब 10 वर्ष की उम्र में जय वयस्क नर बाघ की श्रेणी में है। वह अब भी इलाके में विचरण और गंध के निशान छोड़ने जैसी गतिविधियां करता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर एनएसयूआई नेता रितु बराला से कथित मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने को लेकर...
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 
राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट