सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमलों में 32 लोगों की मौत, अन्य 86 घायल

सूडान में आरएसएफ ड्रोन हमले

सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमलों में 32 लोगों की मौत, अन्य 86 घायल

मध्य और दक्षिण सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमलों में 32 लोगों की मौत, 86 घायल। सैन्य शिविर और बाजार निशाने पर रहे।

खार्तूम। मध्य और दक्षिण सूडान में सोमवार को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के ड्रोन हमलों में 32 लोग मारे गए एवं 86 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सिन्नार के एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मध्य सूडान के सिन्नार राज्य के सिन्जा शहर में एक सैन्य शिविर पर आरएसएफ के ड्रोन हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए एवं चोटों की गंभीरता के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एक चश्मदीद ने कहा कि हमले में सूडानी सेना के 17वें इन्फैंट्री डिवीजन मुख्यालय और पास की बिजली और पानी की सुविधाओं को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा, शहर में एक साथ और जोरदार धमाके हुए, साथ ही सूडानी सेना के एंटी-एयरक्राफ्ट फायर की आवाज भी आई और बताया कि घायलों को राज्य के कई अस्पतालों में ले जाया गया।

जानकार सूत्रों ने लक्षित की गई जगह की पुष्टि की और कहा कि हमला एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान हुआ, जिसमें सिन्नार, व्हाइट नाइल और ब्लू नाइल राज्यों के गवर्नर के साथ ही सैन्य और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए थे। हमला सीधा बैठक हॉल पर हुआ।

सिन्नार राज्य सरकार ने भी एक बयान जारी कर कहा कि सिजा को सोमवार दोपहर आरएसएफ के एक रणनीतिक ड्रोन ने निशाना साधा था और सूडानी सेना के वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को घेर लिया। बयान में आम लोगों के हताहत होने की बात मानी, लेकिन सही संख्या नहीं बताई।

Read More ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

इस बीच, आरएसएफ कमांडर के सलाहकार एल बाशा ताबिग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि 17वें इन्फैंट्री डिवीजन मुख्यालय पर हमले कोई अलग घटना नहीं है। उन्होंने कहा, जो हुआ वह सैन्य नेतृत्व और युद्ध जारी रखने का समर्थन करने वालों को एक सीधा संदेश देता है, और आने वाले समय में और बढऩे की धमकी दी। 

Read More ट्रंप और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सांसदों को करना चाहिए ट्रम्प से सवाल, हिलेरी क्लिंटन ने कहा-मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं

इस बीच, स्वयंसेवी डॉक्टरों और चश्मदीदों ने कहा कि सोमवार को सूडान के दक्षिणी कोर्डोफन राज्य के एक बाजार में ड्रोन हमले में पांच नागरिक लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। एक स्वयंसेवी समूह, सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि सुबह का हमला अल-जिबल अल-सिट्टा (सिक्स माउंटेन्स) इलाके में करतला बाजार को लक्ष्य करके किया गया था और इसे आरएसएफ निर्देशित ड्रोन से किया गया था।

Read More चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील, 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के 2 जवान शहीद 

नेटवर्क ने आम लोगों पर सीधे हमले की निंदा की और आरएसएफ को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया, इस हमले को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का खुला उल्लंघन बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लड़ाई वाले इलाकों में आम लोगों की सुरक्षा करने की अपील की। आरएसएफ ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि सूडान 15 अप्रैल, 2023 से एक गृहयुद्ध में फंसा हुआ है। जहां सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच सत्ता और नियंत्रण के संघर्ष चल रहा है। जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब