वियतनाम में तूफान बुआलोई से 19 लोगों की मौत : 13 लोग अभी भी लापता, नहीं हो पाया संपर्क

88 अन्य घायल हुए 

वियतनाम में तूफान बुआलोई से 19 लोगों की मौत : 13 लोग अभी भी लापता, नहीं हो पाया संपर्क
वियतनाम में तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

हनोई। वियतनाम में तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जबकि 88 अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 13 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि आठ अन्य से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। एक लाख से अधिक मकान या तो क्षतिग्रस्त हो गए या उनकी छतें उड़ गईं, जिनमें सबसे अधिक नुकसान मध्य हा तिन्ह प्रांत में हुआ जहां 78,800 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए।

वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने स्थानीय अधिकारियों एवं विभागों को प्रभावित लोगों की सहायता करने तथा तूफान के बाद की समस्या को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले क्षतिग्रस्त शैक्षणिक एवं चिकित्सा सुविधाओं की मरम्मत का आदेश दिया। राष्ट्रीय जल-मौसम विज्ञान पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक अचानक बाढ़ एवं भूस्खलन जारी रहने का अनुमान है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
स्टेडियम में राष्ट्रीय करणी सेना की आक्रोश रैली में राजपूत और स्वर्ण समाज का हुजूम उमड़ा। राजस्थान समेत देश के...
रिजर्व पार्टी से भागे सहायक मतदान अधिकारी को किया निलंबित, बाकी पर भी कार्रवाई की तैयारी
मणिपुर में शांति कब? सीएम के इस्तीफे की मांग, अलका लांबा ने केन्द्र सरकार से मांगा जवाब
प्रदेश में संगठन मजबूत करने उतरी लोजपा महिला सशक्तीकरण पर रहेगा फोकस, पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन
मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में पावर बैंक ब्लास्ट, महिला डिब्बे में मची चीख-पुकार
मदन राठौड़ के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान, माफी तक पीछा नहीं छोड़ेंगे!
SIR पर संग्राम तेज, राहुल गांधी का महारैली के लिए दिल्ली चलो का नारा