राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद

सवाल पूछने वालों को राष्ट्र-विरोधी करार देने पर मनसे प्रमुख ने जताई आपत्ति

राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महात्मा गांधी की जयंती पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गांधी जी को केवल औपचारिक श्रद्धांजलि और फोटो खिंचवाने के लिए याद करती है, जबकि सत्ता से सवाल पूछने और असहमति जताने की उनकी सीख को पूरी तरह नजरंदाज करती है।

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह गांधी जी को सिर्फ़ रस्मी श्रद्धांजलि देने के लिए याद करती है, जबकि सत्ता से सवाल पूछने की उनकी सीख को नजरंदाज करती है।

ठाकरे ने कहा कि आजकल सरकारें गांधी जी जैसी राष्ट्रीय हस्तियों को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर उनके विचारों और सीख को अपनाने की बजाय सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके के तौर पर याद करती हैं। ठाकरे ने सोशल मीडिया पर सत्ताधारी खेमे और उनके समर्थकों पर असहमति के प्रति असहिष्णु होने और सरकार से सवाल पूछने वालों को 'राष्ट्र-विरोधी' करार देने का आरोप लगाया।

ठाकरे ने कहा, "गांधी जी ने नागरिकों को सत्ता से सवाल पूछना सिखाया था लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग ऐसे सवालों का सामना करने को तैयार नहीं हैं और आलोचकों को देशद्रोही बताकर चुप कराने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।" उन्होंने कहा कि सरकारों के पास कानूनी ढांचा और सरकारी मशीनरी होती है लेकिन गांधी जी ने दिखाया था कि कोई भी प्रशासन किसी आम नागरिक की आलोचनात्मक सोच या उनके नैतिक विवेक को नियंत्रित नहीं कर सकता।

उन्होंने विरोध-प्रदर्शनों पर पाबंदी, प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर उठने वाले सवालों जैसी चुनौतियों का भी ज़िक्र किया। श्री ठाकरे ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और लोगों से अपील की कि वे आलोचनात्मक सोच को कमज़ोर करने वाली पक्षपाती बातों के ख़िलाफ़ सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी काम कर सकता है जब नागरिक सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछें और उन्हें जवाबदेह ठहराएं।

Read More CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू

Post Comment

Comment List

Latest News

भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। युवा...
राजस्थान में 3 अक्टूबर से लगेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता : नई योजनाओं, शिलान्यास और लोकार्पण पर लगेगी रोक
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव
आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  
परिवहन कार्यालयों में बनेंगे तकनीकी केन्द्र : एटीएस, डीटीसी और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे स्थापित
राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद