रेपो दर में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने स्थिर रखने का किया फैसला

केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है

रेपो दर में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने स्थिर रखने का किया फैसला
महंगाई पर नजर रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दर को 5.25% पर स्थिर रखने की घोषणा की। यह चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक समीक्षा थी। पिछले वर्ष 1.25% की कटौती से होम और ऑटो लोन सस्ते हुए थे।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर शुक्रवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव करते हुए इसे 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की आज समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर यथावत बनी रहेगी। रेपो दर वह दर है, जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध  कराता है। 

चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की यह दूसरी और कैलेंडर वर्ष में तीसरी द्विमासिक बैठक थी, जिसमें नीतिगत दरों की नियमित समीक्षा की जाती है। इस साल फरवरी और अप्रैल की बैठकों में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। विशेषकर अप्रैल की बैठक जारी पश्चिम एशिया संकट के बीच हुई थी। पिछले साल एमपीसी ने 4 बार में रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी, जिससे आम लोगों को अपना घर और वाहन खरीदने में काफी राहत मिली थी। 

 

Read More फ्यूल संकट का असर : जयपुर-उदयपुर फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 3 दिन चलेगी, यात्री परेशान

 

Read More महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना