कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप : बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार, खेड़ा ने कहा- किसानों से जबरदस्ती पेंसिल से दस्तखत कराए गए

2,400 मेगावॉट का है प्रोजेक्ट

  कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप : बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार, खेड़ा ने कहा- किसानों से जबरदस्ती पेंसिल से दस्तखत कराए गए
कांग्रेस कहा है कि मोदी सरकार अपने नजदीकी उद्योगपति पर बिहार में भी मेहरबान हो रही है और वहां ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए किसानों की जमीन लूटकर गौतम अडानी को दी जा रही है

नई दिल्ली। कांग्रेस कहा है कि मोदी सरकार अपने नजदीकी उद्योगपति पर बिहार में भी मेहरबान हो रही है और वहां ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए किसानों की जमीन लूटकर गौतम अडानी को दी जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में भागलपुर के पीरपैंती में किसानों की जमीन की लूट मची है और वहां स्थापित होने वाले ऊर्जा संयंत्र के लिए बहुत कम दरों पर किसानों की जमीन खरीदी जा रही है। उनका यह भी आरोप था कि वहां किसानों से डरा धमकाकर कम दाम पर जमीन खरीदी जा रही है।

खेड़ा ने कहा कि "10 लाख पेड़, 1,050 एकड़ जमीन 'राष्ट्र सेठ' गौतम अडानी को पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए प्रतिवर्ष पर 33 साल के लिए दे दी गई। ये 2,400 मेगावॉट का प्रोजेक्ट है, जिसका बजट 21,400 करोड़ रुपए है। इसकी घोषणा बजट में भी हुई थी। हालांकि उस वक्त सरकार ने कहा था कि वो खुद ये प्लांट लगाएगी लेकिन बाद में सरकार ने हाथ खड़े कर दिए और ये प्रोजेक्ट गौतम अडानी को दे दिया गया। "

उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति बिहार में बहुत खराब है। उन्हें डर है कि अगले चुनाव में जीत नहीं होगी इसलिए सुनिश्चित हार को देखते हुए चुनाव से पहले अपने मित्र का ऊर्जा संयंत्र स्थापित करवा रहे हैं। उनका कहना था कि महाराष्ट्र में जब चुनाव हुए तो उससे पहले पावर प्लांट का प्रोजेक्ट और धारावी गौतम अडानी को दे दिया था। इसी तरह, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव से पहले गौतम अडानी को प्रोजेक्ट दिए गए। ये बहुत लंबी लिस्ट है और जब भाजपा को लगता है कि वह चुनाव हार जाएंगी इसलिए अडानी को पहले ही सौगात दे जाती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि "भाजपा पहले 'एक पेड़, मां के नाम' जैसा अभियान चलाती है और फिर उसी जमीन को- जिसे किसान मां के समान मानता है- उसकी कीमत एक रुपए लगाती है। किसानों को धमकाकर, जबरदस्ती पेंसिल से दस्तखत कराए गए और उनकी जमीन ली गई। बिहार की जमीन पर, बिहार के पैसे से बना हुआ प्लांट, बिहार के कोयले से बनी हुई बिजली- बिहार के लोगों को 6 रुपए प्रति यूनिट में बेची जाएगी। फिर इसी प्लांट से निकली बिजली बिहार के लोगों को 6.75 रुपए यूनिट की दर से बेची जाएगी, जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए ये दर तीन से 4 रुपए है।"

Read More जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 1500 और सोना 800 रुपए टूटा

 

Read More राजापार्क के 9 बींस कैफे में फिर मिला अवैध हुक्का बार, हुक्का उपकरण; पाइप और 12 चिलम जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार