ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी

अजमेर में वारदात: सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर, पुलिस तलाश में जुटी

ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी
पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

अजमेर। पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात में इलेक्ट्रिक कटर का भी इस्तेमाल किया है। सीसीटीवी मेंं तीन-चार चोरों का फुटेज दिखाई दिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

चोरी की वारदात पुरानी मण्डी के सामने सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल के निकट स्थित सागर ज्वैलर्स में हुई है। संचालक रामगंज निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा व शटर ऊंचा है। चैक किया तो दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने व नगदी नदारद थी। गुप्ता ने बताया कि चोरी गए माल का फिलहाल आकलन नहीं किया है। लेकिन मोटे तौर पर लगभग 30 से 35 लाख रुपए का सोना-चांदी व 40 हजार रुपए की नगदी चोरी होने का अनुमान है।

संदिग्धों की हो रही धरपकड़  
पीड़ित ज्वैलर्स की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही थाना पुलिस की टीम व जिला स्पेशल टीम ने जांच करते हुए कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। जिनसे पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस की शुरुआत : नशे पर डबल स्ट्राइक, तस्करों के साथ अब नशा करने वाले भी पुलिस के रडार पर जयपुर पुलिस की शुरुआत : नशे पर डबल स्ट्राइक, तस्करों के साथ अब नशा करने वाले भी पुलिस के रडार पर
जयपुर नॉर्थ पुलिस ने नशा तस्करों के साथ अब नशा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी है।...
बेटी के जन्म से नाराज पिता ने नवजात की ली जान, आरोपी पुलिस हिरासत में
48 घंटे के अंदर दो गर्भवती महिलाओं की सांसें थमी, रेफरल व्यवस्था पर उठे सवाल
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता
संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई