महिलाओं की पोशाक में पुलिस ने बदमाशों की कराई परेड़, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते और कभी अपराध नहीं करने की क़सम खाते नज़र आए बदमाश

एक ब्लैक रंग की थार भी बरामद

महिलाओं की पोशाक में पुलिस ने बदमाशों की कराई परेड़, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते और कभी अपराध नहीं करने की क़सम खाते नज़र आए बदमाश
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने हैड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करने के साथ पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए।

मेंहदीपुर बालाजी। डीएसटी और मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने संयुक्त कारवाई कर पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हुए दो बदमाशों को जयपुर से गिरफ्तार कर सरेबाजार बदमाशों की परेड कराई। परेड में आरोपी राहुल मीणा निवासी करोड़ी और संजय मीणा निवासी लोटवाडा महिला वेश में दोनों हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते और कभी अपराध नहीं करने की क़सम खाते नज़र आए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर देर रात हाईवे पर खेड़ा पहाड़पुर की होटल पर झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने हैड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करने के साथ पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।

जिन्हें डीएसटी टीम में 10 घंटे में जयपुर के विलवा मे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बदमाशों ने कब्जे से एक ब्लैक रंग की थार भी बरामद की है जो कि वारदात में प्रयुक्त की गई थी। आरोपी राहुल मीना पर बांदीकुइ, रामगढ़ पचवारा सहित बालाजी थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जयपुर में महिला के वेश में छिपे थे दोनो बदमाश वारदात के बाद से फ़रार अपराधी पुलिस को गुमराह करने के लिए महिलाओं की वेशभूषा में छिपे हुए थे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज
महाराष्ट्र में ऊंची इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत :  25 लोगों को बचाया, कई लोग खुद ही बाहर निकले
शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर