गृह विभाग की तैयारी: प्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन में छूट का दायरा, शर्तों के साथ खुल सकते हैं 9 से 12वीं तक के स्कूल

गृह विभाग की तैयारी: प्रदेश में बढ़ेगा लॉकडाउन में छूट का दायरा, शर्तों के साथ खुल सकते हैं 9 से 12वीं तक के स्कूल
प्रदेश में कोरोना संक्रमण चलते लागू लॉकडाउन में छूट का दायरा जल्द ही बढ़ेगा। इसके लिए गृह विभाग ने अनलॉक-4 की तैयारियां कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। इसे कभी भी लागू किया जा सकता है। अनलॉक-4 में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, कॉलेज-स्कूल और विवाह समारोह में सशर्त छूट दी जा सकती है।

जयपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण चलते लागू लॉकडाउन में छूट का दायरा जल्द ही बढ़ेगा। इसके लिए गृह विभाग ने अनलॉक-4 की तैयारियां कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। इसे कभी भी लागू किया जा सकता है। अनलॉक-4 में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, कॉलेज-स्कूल और विवाह समारोह में सशर्त छूट दी जा सकती है। प्रदेश में पहली और दूसरी लहर के बाद कोरोना केसों की संख्या में बेहद कमी आई है।

कारोबारियों की मांग पर कुछ छूट की संभावनाएं
सूत्रों के अनुसार शादियों में उपस्थित जनों की संख्या 40 से बढ़ाकर सौ की जा सकती है। इसी प्रकार कारोबारियों की मांग पर कुछ अन्य छूट की भी संभावना है। अनलॉक-4 में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट और शिक्षण संस्थान को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। बाजारों को खोलने के समय में भी एक से दो घंटे की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसी तरह 15 जुलाई से 9 से12 वीं तक के स्कूल कुछ शर्तों के साथ खोले जा सकते हैं। यूजी और पीजी फाइनल के छात्रों को भी शर्तों के साथ कॉलेज आने की अनुमति मिल सकती है। इसी प्रकार पर्यटन पर्यटन उद्योग को भी राहत के छूट मिल सकती है। बाहरी आगंतुकों को राज्य में आने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा