ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

चोरियां रोकने के लिए बनीं टीम की सूचना पर की कार्रवाई

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
भांकरोटा थाना पुलिस ने बुधवार को 40 लाख रुपए कीमत के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर/बगरू। भांकरोटा थाना पुलिस ने बुधवार को 40 लाख रुपए कीमत के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी फरार हो गए हैं। इनके कब्जे से ट्रांसफार्मर के बॉक्स व चोरी की बाइक बरामद की गई है। इन्होंने थाना भांकरोटा, सेज, बगरु, दूदू, फागी, नरैना, फुलेरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की करीब 50 वारदात करना कबूल किया है। वहीं श्याम नगर से बाइक चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपी बाला उर्फ  डोल्यो (22) भादरपुरा फुलेरा और संजय उर्फ  बोद्या (20) बदरवास श्याम नगर का रहने वाला है। वहीं कालू उर्फ  शंकर उर्फ  काना (21) निवासी पिथ्यावास, प्रहलाद उर्फ  चूचियां उर्फ  पारली उर्फ  टीकू (25) निवासी लीलवा की ढाणी नरैना और भादरपुरा फुलेरा के नन्दा उर्फ  रामजीलाल फरार हैं।

चोरियां रोकने के लिए बनीं टीम की सूचना पर की कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि जयपुर शहर के आसपास के गांवों में रात में ट्रांसफार्मर और डीपी की हो रही चोरियों को रोकने के लिए गठित टीम ने सूचना पर बाला और संजय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कहा कि वे रात में कार व बाइक से आते थे और रोड किनारे व सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मर को उतारकर ले जाते थे। फिर ट्रांसफार्मर से तांबा व आॅयल चोरी कर लेते थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन