जयपुर में स्कूली बसों पर सख़्ती : “सुरक्षित सफ़र अभियान” में 21 चालान, 8 बसें सीज

31 सितंबर तक सभी स्कूली बसों में इन उपकरणों का अनिवार्य रूप से लगना ज़रूरी

जयपुर में स्कूली बसों पर सख़्ती : “सुरक्षित सफ़र अभियान” में 21 चालान, 8 बसें सीज
बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ प्रथम की ओर से चलाए जा रहे “सुरक्षित सफ़र अभियान” का असर अब सड़कों पर नजर आ रहा है

जयपुर। बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ प्रथम की ओर से चलाए जा रहे “सुरक्षित सफ़र अभियान” का असर अब सड़कों पर नजर आ रहा है। मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई के तहत आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में एमवीआई मुक्ता सोनी, प्रभात रंजन और हेमंत कुमार की टीमों ने शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बसों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मॉडर्न स्कूल, जय श्री पेडीवाल सहित कई संस्थानों की बसों की जांच हुई। अधिकांश बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन पाया गया, लेकिन कुछ बसें अब भी अधूरी तैयारी में मिलीं। ऐसी 21 बसों के चालान बनाए गए जबकि 8 वाहनों को सीज़ किया गया।

परिवहन विभाग की इस सख़्ती के चलते स्कूल प्रबंधन तेजी से सुरक्षा उपकरण लगाने में जुटे हैं। 31 सितंबर तक सभी स्कूली बसों में इन उपकरणों का अनिवार्य रूप से लगना ज़रूरी है। ट्रैफिक पुलिस भी इस अभियान में विभाग का सहयोग कर रही है। राजस्थान में जयपुर पहला शहर बन गया है जहां अब तक 2,000 से अधिक स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उपकरण लगाए जा चुके हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी सिविल लाइंस आरओबी के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स एरिना : गोपालपुरा अंडरपास पर खर्च होंगे 47.87 करोड़ रुपए, जेडीए की पीडब्ल्यूसी बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी
सड़कों पर जल्द दिखेगा विकास का नया चेहरा। जेडीए ने गोपालपुरा अंडरपास के लिए 47.87 करोड़, कालवाड़ रोड चौड़ीकरण के...
राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : अब तक 250 की डिलीवरी, मुख्य सचिव ने चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लिए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला
सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात