लखीमपुर पर कांग्रेस का हल्ला-बोल : मोदी- योगी सरकार की हरकतों को देखकर देशवासियों का अब भ्रम टूट गया-गहलोत

लखीमपुर पर कांग्रेस का हल्ला-बोल : मोदी- योगी सरकार की हरकतों को देखकर देशवासियों का अब भ्रम टूट गया-गहलोत
प्रियंका रिहा नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा- डोटासरा

जयपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी में उपद्रव घटना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी और योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। गहलोत ने कहा कि देश में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की हरकतों से देश की जनता का वह भ्रम टूट गया है जो कुछ साल पहले बना था। यूपी सीएम योगी भी मोदी के दूसरे रूप की तरह काम कर रहे है।


लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेस के कलेक्ट्रेट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च के बाद पीसीसी पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लखीमपुर खीरी घटना पर जमकर विरोध जाहिर करते हुए कांग्रेस के किसानों के साथ खड़े होने का दावा किया। सभा मे मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, रघु शर्मा सहित कई मंत्रीज़ कांग्रेस विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी की तर्ज पर ही डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। जनता कब अपना करवट बदलेगी, यह मोदी को पता भी नहीं चलेगा। 2024 के चुनाव में जनता और किसान अपने मन की बात बैठकर मोदी को सबक सिखा देंगे।


सर्वे कराए तो 2024 की हकीकत पता लग जाए:
 गहलोत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने तो हद ही कर दी है। इतने किसान मारे गए हैं। वहां प्रियंका गांधी ने जो वीडियो जारी किया है वह पक्का सबूत है कि किस तरह से इन किसानों को गाड़ी से कुचला गया इससे बड़ा सबूत और क्या चाहिए यह भयावह स्थिति है। देश का लोकतंत्र समाजवाद खतरे में है। अब कांग्रेसियों को मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा। आम जनता को भी अब इसके खिलाफ आगे आना होगा। पीएम नरेंद्र मोदी लच्छेदार भाषणों से लोगों को गुमराह करते हैं। उन्हें गांवों और शहरों में सर्वे करवाना चाहिए, ताकि उन्हें 2024 चुनाव से पहले हकीकत का पता चल सके कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। आज देश में कोई सुरक्षित महसूस नहीं महसूस कर रहे हैं।


लोग समझ चुके की आने वाला वक्त कैसा होगा:
 गहलोत ने कहा कि किसान 10 महीने से आंदोलन कर रहे है। यूपी, हरियाणा में लाठीचार्ज करते है, सरकार को परवाह नही है। तीनो कृषि क़ानूनो कर खिलाफ हमारी विधानसभा में पारित प्रस्ताव को राज्यपाल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास नहीं भेज रहे हैं। बीजेपी वाले संविधान की शपथ लेकर उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं । सोचना होगा कि देश के किस दिशा में जा रहा है। आरएसएस और बीजेपी में सरकारी एजेंसियों को दबाव में रखा हुआ है। सीबीआई का जमकर दुरुपयोग हो रहा है, जहां पर चुनाव हो रहे हैं वहां पर विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर छापे डाले जाते हैं। लोग समझ चुके हैं कि आने वाला वक्त अब कैसा होगा।

प्रियंका रिहा नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा- डोटासरा
प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब तक प्रियंका गांधी को बाइज्जत रिहा नहीं किया जाता और किसानों से योगी और मोदी सरकार माफी नहीं मांग लेती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम ये लड़ाई लड़ेंगे,मगर टूटेंगे नही। प्रियंका गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई, उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया है । दीपेंद्र हुड्डा को वही धक्का मारा गया । ऐसा शासन हिटलर के दौर में भी नही था। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान के साथ अत्याचार, अन्याय हुवा है। जो वादे एनडीए बनने से पहले मोदीजी ने किए, वह झुठला दिए गए। किसानों के तीन काले कानून लाये, जिन्हें खुद किसान ने कभी नही चाहा। 10 महीने से वे वापस लेने के लिए केंद्र से आग्रह कर रहे है, पर सरकार उनकी बात नही सुन रही है। केंद्रीय मंत्री के शहजादे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई है। यह जघन्य अपराध है, लेकिन मोदी और योगी दोनों चुप है। आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी तो कहते हैं लेकिन जो किसान को चले गए हैं उनके लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकलते।

Read More राजस्थान यूनिवर्सिटी सहित 4 कॉलेजों में प्रवेश आवेदन की तिथि 24 जून तक बढ़ी, विद्यार्थियों को राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना