तमिलनाडु के करूर में बड़ा हादसा : विजय थलपति की रैली में भगदड़, 33 लोगों की मौत

भीड़ में घुटने लगा लोगों का दम

तमिलनाडु के करूर में बड़ा हादसा : विजय थलपति की रैली में भगदड़, 33 लोगों की मौत
अभिनेता से राजनेता बने और तमिल वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय थलपति द्वारा करूर में शनिवार को आयोजित रैली में मची भगदड़ में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने और तमिल वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय थलपति द्वारा करूर में शनिवार को आयोजित रैली में मची भगदड़ में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों में 6 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने शुरुआत में मृतकों की संख्या 29 बताई थी। इस बीच, अस्पताल का दौरा करने और घायलों से मिलने के बाद सेंथिलबालाजी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि इस त्रासदी में 33 लोगों की मौत हो गई है और हताहतों की संख्या में और वृद्धि को रोकने के लिए सभी आपातकालीन उपाय किए जा रहे हैं।

भीड़ में घुटने लगा लोगों का दम
जानकारी के मुताबिक, टीवीके की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि जब विजय भाषण दे रहे थे तो उनके कार्यकर्ताओं ने लोगों के भीड़ के कारण दम घुटने और नौ साल की बच्ची के गुम होने की खबर दी। विजय ने मंच से बच्ची को तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। 

परमिशन 10 हजार की पहुंच गए सवा लाख
विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमीशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब सवा लाख लोग एकत्र 
हो गए थे।

एम्बुलेंस को रास्ता देने का अनुरोध करते रहे विजय
हादसे के बाद विजय कैम्पेन बस के ऊपर खड़े होकर लोगों से एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील करते रहे। रैली में अभूतपूर्व भीड़ थी, जो 13 सितंबर को त्रिच्योन में पहले चरण और 20 सितंबर को नागपट्टिनम में दूसरे चरण और उससे पहले नमक्कल जिले में हुई रैली में देखी गई भीड़ से कहीं अधिक थी। रैली में पड़ोसी जिलों सहित विभिन्न जिलों से हजारों लोग आए थे। 

Read More अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

Tags: Accident  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना