प्रदेश महिला कांग्रेस की तीसरी सूची जारी : 31 पदाधिकारी नियुक्त, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

सचिव पद पर जालोर से कामिनी शर्मा और गीता श्री को जगह मिली

प्रदेश महिला कांग्रेस की तीसरी सूची जारी : 31 पदाधिकारी नियुक्त, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
राजस्थान महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 31 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई

जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 31 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी की सहमति से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने सोमवार को तीसरी सूची जारी की। इस सूची में उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों और जिला अध्यक्षों के पदों पर कुल 31 नाम शामिल किए गए हैं।

उपाध्यक्ष और महासचिव: जारी आदेश में उपाध्यक्ष पद पर जोधपुर से रेखा लोहिया, पाली से मुन्नी देवी गोदारा, बीकानेर से शर्मिला पंचारिया और झुंझुनू से तारा देवी को जिम्मेदारी मिली है। महासचिव के रूप में चित्तौड़गढ़ से लता शर्मा, राजसमंद से राजकुमारी पालीवाल, जयपुर से अंकलेश कुमारी और राजू बानो, अजमेर से रजनी चौधरी, उदयपुर सिटी से हितांशी शर्मा, करौली-धौलपुर से रेशमा बाई, जालोर से किरण कच्छवाहा, भरतपुर से रिंकी सिंह, अलवर से विमला शर्मा, डीडवाना-कुचामन से मृदुला कोठारी और उदयपुर ग्रामीण से दिव्यानी कटारा को जिम्मेदारी दी गई है। 

सचिव और जिला अध्यक्ष: सचिव पद पर जालोर से कामिनी शर्मा और गीता श्री, चित्तौड़गढ़ से अदिति और सफीना खान, करौली-धौलपुर से मितलेश मीणा तथा प्रतापगढ़ से नेहा अक्षय आहिर दीवान को जगह मिली है। जिला अध्यक्षों में जालोर से संतोष कंवर, प्रतापगढ़ से नेहा शर्मा, बांसवाड़ा से प्रज्ञा, डीग से एडवोकेट स्वेता यादव, उदयपुर ग्रामीण से भगवती डांगी, उदयपुर सिटी से तारिका भानुप्रताप, भरतपुर से बबीता शर्मा, जैसलमेर से रेखा जोशी और कोटपुर्ली-बेहरोड़ से मंजूबाई कोटपुतली शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज