3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर 

खास आर्ट कार बनी इस सांस्कृतिक अभियान का कैनवास

3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर 
कार्टिस्ट ने राजस्थान की लोक कलाओं, शिल्प, खान-पान और जीवित परंपराओं को उजागर करने के लिए ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ पहल शुरू की है। 4 से 23 सितंबर तक चलने वाली 3,500 किलोमीटर की इस सांस्कृतिक यात्रा के लिए एक विशेष आर्ट कार तैयार की गई है, जो जयपुर से शुरू होकर प्रदेशभर की अनकही कहानियों को दस्तावेजीकृत करेगी।

जयपुर। राजस्थान को अब उसके किलों, महलों और पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर उसके लोगों, लोक कलाओं, शिल्पकारों, खान-पान, वास्तुकला और जीवित परंपराओं के जरिए समझने की पहल शुरू होने जा रही है। कार्टिस्ट की नई कहानी-केंद्रित पहल ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर राजस्थान होगा। 4 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में टीम करीब 3,500 किलोमीटर की यात्रा कर प्रदेश के अलग-अलग सांस्कृतिक अंचलों की अनकही कहानियों को तलाशेगी और उन्हें दस्तावेजीकृत करेगी। इस यात्रा के लिए एक कार को कैनवास का रूप दिया गया है और उसे पूरी तरह आर्ट कार में बदला गया है। 

इस पहल का उद्देश्य उन कहानियों को सामने लाना है, जो अक्सर पर्यटन स्थलों की चमक के पीछे छूट जाती हैं। अभियान के तहत यह समझने का प्रयास होगा कि किसी शहर या क्षेत्र की पहचान केवल उसके स्मारकों से नहीं, बल्कि उन लोगों से भी बनती है, जो अपनी कला, शिल्प, खान-पान और परंपराओं के जरिए उस जगह की संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखे हुए हैं। जयपुर से शुरू होकर राजस्थान के कई अंचलों तक पहुंचेगी यात्रा राजस्थान चैप्टर में टीम जयपुर से यात्रा शुरू कर सामोद, शेखावाटी, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, ओसियां, पोखरण, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जवाई, रणकपुर, नाथद्वारा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, डीग, कामां, अलवर और आभानेरी होते हुए वापस जयपुर पहुंचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय