खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ की उड़ानें प्रभावित, इंडिगो की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
बदलावों से यात्रियों में असमंजस की स्थिति
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। चेन्नई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सकी।
जयपुर। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। चेन्नई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सकी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट, जो चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी, उसे भी खराब मौसम के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया था।
वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली एक फ्लाइट को एयरलाइन ने रद्द कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहे इन बदलावों से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे।

Comment List