सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान

'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत रोपे गए 29 करोड़ से अधिक पौधे

सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जैसलमेर के रामदेवरा में 9.25 करोड़ रुपये की लागत से बने 'गोडावण पुनर्स्थापन पक्षी गृह' का उद्घाटन किया। सीएम ने राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण को थार के संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा और प्रदेश के लिए गौरव का अवसर बताया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य पक्षी गोडावण को राजस्थान की प्राकृतिक धरोहर के साथ ही प्रदेश की जैव विविधता का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से गोडावण के संरक्षण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

सीएम शर्मा आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जैसलमेर जिले के रामदेवरा में नवनिर्मित गोडावण पुनर्स्थापन पक्षी गृह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोडावण के लिए प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप भव्य पक्षीगृह के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 9.25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। यह संरचना भारत में अपनी तरह की अनूठी पहल है, जो गोडावण को खुले प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापित करने से पहले अनुकूलन का अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि गोडावण के संरक्षण की यह पहल प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है तथा इससे गोडावण संरक्षण को नई उडान मिलेगी। उन्होंने गोडावण का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाना नहीं है, बल्कि संपूर्ण थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा है। राज्य सरकार पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गोडावण को मरुधरा के खुले आसमान में सुरक्षित और स्वच्छंद उड़ान भरते देखने के मिशन में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गोडावण के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और 'हरियालो राजस्थान' के तहत प्रदेश में 29 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। वन एवं वन्यजीव संरक्षण में सहयोग के लिए 38 हजार 622 वन मित्रों का पंजीयन किया गया है तथा अजमेर के सौंखनिया क्षेत्र में खरमोर पक्षी के संरक्षण के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के साथ एमओयू भी किया गया है। उदयपुर शहर को रामसर वेटलैंड सिटी घोषित किया गया है।

Read More एनएसयूआई का जंतर-मंतर मार्च: विनोद जाखड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में, मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर ECI से मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए 10 अंतरराज्यीय जल समझौतों में से चार राजस्थान से संबंधित हैं। कभी असंभव माने जाने वाले इन कार्यों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धरातल पर साकार किया जा रहा है। आने वाले समय में मरुधरा की 'हरियालो राजस्थान' के साथ ही पानी से भरपूर प्रदेश के रूप में भी पहचानी बनेगी। सीएम शर्मा ने कहा, "हमारी संस्कृति में कहा गया है कि यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी।"

Read More अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायती राज चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, मदन राठौड़ बोले- ग्रामीण विकास के लिए भाजपा जोड़ेगी पंचायती राज का तीसरा इंजन पंचायती राज चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, मदन राठौड़ बोले- ग्रामीण विकास के लिए भाजपा जोड़ेगी पंचायती राज का तीसरा इंजन
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि निकाय चुनावों में मिली प्रचंड सफलता के बाद अब पंचायती...
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हर साल त्रासदी, लोगों को राहत नहीं अब स्थायी समाधान चाहिए
सीएम भजनलाल बोले- गोडावण बचाना यानी पूरे थार के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, संरक्षण को मिलेगी नई उड़ान
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
रूस-भारत संबंध 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर : विदेश मंत्रालय
दिया कुमारी ने वार्ड 22 में जाना जनता का हाल, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला तेज, संजय राउत बोले- 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा बड़ा संयुक्त विरोध प्रदर्शन