कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 

अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी 

कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
पंचायतीराज चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने सीकर, झुंझुनूं, जालौर और बांसवाड़ा जिला परिषद के प्रत्याशियों की सूची जारी। सीकर में 48, झुंझुनूं में 41, जालौर और बांसवाड़ा में सभी 43 वार्डों में प्रत्याशी घोषित।

जयपुर। राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और जालौर जिलों के जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों के साथ कई पंचायत समितियों में अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की।

सीकर जिला परिषद :

सीकर जिला परिषद में 49 में से कांग्रेस ने 48 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की। वार्ड-20 का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस की मौजूदा जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला को वार्ड-11 से टिकट मिला है। जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्हें जिला प्रमुख का संभावित चेहरा माना जा रहा है। वार्ड 40 से हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले एएसआई सुल्तान सिंह को टिकट दिया गया है। वार्ड 15 से पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा भी मैदान में हैं। झुंझुनूं जिला परिषद में कांग्रेस ने 41 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

जालौर जिला परिषद :

Read More आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों पर चर्चा, बैंकों को Form 165 और PAN सत्यापन की जानकारी

जालौर जिला परिषद में कांग्रेस ने सभी 43 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी है। सूची में महिलाओं और विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को जगह दी गई है। सूची हस्तलिखित रूप में जारी की गई है। मुख्य नामों में वार्ड 1 से केलम देवी, वार्ड 5 से मालाराम, वार्ड 7 से स्वाति बिश्नोई, वार्ड 8-9 से ममता आदि शामिल हैं।

Read More अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग

बांसवाडा जिला परिषद :

Read More त्योहारी रंगत दिखने लगी...गुलाबी शहर के बाजार, खरीददारों से गुलजार

पार्टी ने यहां सभी 43 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दो विधायकों के बेटों को भी पार्टी ने टिकट दिया है। विधायक अर्जुन बामनिया के बेटे विकास बामनिया और कुशलगढ़ विधायक रमिला खडिया के बेटे रोहित खडिया को प्रत्याशी बनाया है। विकास बामनिया उपजिला प्रमुख भी रह चुके हैं। नामांकन के आखिरी दिन जिलाध्यक्ष अर्जुन बामनिया ने सीधे रिटर्निंग अधिकारी को सिंबल सौंपे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी
गुलाबी मेहमानों यानी फ्लेमिंगो की दस्तक शुरू हो गई है। रतन तालाब, मुंडिया तालाब और नालियासर में इनकी मौजूदगी दिखने...
भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती
विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर