सहकारिता मंत्री ने किया ‘जना : उपहार सुपर मार्केट’ का उद्घाटन

सहकारी समितियों को बनाया जा रहा आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी : सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री ने किया ‘जना : उपहार सुपर मार्केट’ का उद्घाटन

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सहकारी समितियों को बाजार की मांग के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाकर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत समितियों को मजबूत करने के लिए अनेक नवाचार जारी हैं।

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि, सहकारी समितियां बाजार की मांग के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियां आरम्भ कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी बनें, इसके लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत सहकारिता विभाग द्वारा विभिन्न नवाचारों और गतिविधियों के माध्यम से सहकारी समितियों को आर्थिक सशक्त बनाया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर के वैशाली नगर में शुरू किया गया ‘जना:-उपहार सुपर मार्केट’ एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। 

 दक ने शुक्रवार को जयपुर के वैशाली नगर में राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) एवं भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) द्वारा ज्वाइंट वेंचर के अंतर्गत शुरू किये गए ‘जना:उपहार सुपर मार्केट’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सुपर मार्केट का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली। दक ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था एनसीसीएफ एवं राज्य स्तर की सहकारी संस्था कॉनफेड के माध्यम से शुरु किये गए। इस सुपर मार्केट में विशेष रूप से ‘जना:’ ब्राण्ड के ऑर्गेनिक उत्पाद एवं ‘उपहार’ ब्राण्ड के सुप्रसिद्ध मसाले व मिलेट उत्पाद स्टोर पर उपलब्ध करवाये गए हैं।

आमजन को एक ही स्थान पर ये गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों की इस पहल से किसानों को उनकी उपज के उचित दाम मिलेंगे साथ ही उनके उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध होगा।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ परिकल्पना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक की सहकारी समितियों को वर्तमान समय से अनुरूप नवीन गतिविधियां प्रारम्भ कर आर्थिक समृद्ध बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा तथा राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप सहकारी संस्थाओं-समितियों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले जाने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 201 मिलेट आउटलेट्स खोले जा चुके हैं। यह निर्धारित लक्ष्य से लगभग 6 गुना अधिक है।

Read More कपड़ा फैक्ट्री के अंदर से उठीं आग की लपटें,  बीस फेरे लगाने के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित