ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे : हाथों की सफाई, बीमारियों पर लगाम, साबुन से 20 सेकंड धोना क्यों जरूरी ?

लापरवाही से हाथों के जरिए शरीर में पहुंचते हैं संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे : हाथों की सफाई, बीमारियों पर लगाम, साबुन से 20 सेकंड धोना क्यों जरूरी ?
साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोने की आदत डायरिया के मामलों में 30% और श्वसन संक्रमणों में 17% तक कमी लाने में मदद कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने से पहले, शौचालय के बाद और बाहर से लौटने पर हाथ धोना जरूरी।

जयपुर। हाथ धोना रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे सामान्य काम है, लेकिन यही छोटी सी आदत कई गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी तरीका बन सकती है। कोरोना काल में इसका महत्व सभी ने बखूबी जाना भी। भोजन करने से पहले, शौचालय के बाद या बाहर से घर लौटने पर हाथों की सफाई में की गई लापरवाही डायरिया, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी संक्रमणों का खतरा बढ़ा सकती है।

डायरिया, श्वसन संक्रमण में 30% तक कमी :

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ  के अनुसार साबुन से हाथ धोना संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के सबसे प्रभावी और किफायती उपायों में शामिल है। डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ  के 2025 के दिशा निर्देशों के मुताबिक सामुदायिक स्तर पर हाथों की स्वच्छता से डायरिया के मामलों में करीब 30 प्रतिशत और तीव्र श्वसन संक्रमणों में 17 प्रतिशत तक कमी लाने में मदद मिल सकती है।

इन जगहों पर हाथ धोने का महत्व ज्यादा :

Read More मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा

अस्पतालों में हाथों की स्वच्छता का महत्व और बढ़ जाता है। मरीज को छूने से पहले और बाद में, किसी चिकित्सकीय प्रक्रिया से पहले और शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क के बाद हाथों की सही सफाई संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Read More पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू

इन पांच मौकों पर जरूर धोएं हाथ :

Read More शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती : 2 दिन में 189 वाहन जब्त, न्यायालय भेजे जा रहे प्रकरण

खाना बनाने और खाने से पहले, शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद, बच्चे का डायपर बदलने या शौच के बाद सफाई करने पर, खांसने, छींकने या नाक साफ  करने के बाद, कूड़ा-कचरा छूने और बाहर से घर लौटने के बाद।

हाथ धोने का सही तरीका :

साफ बहते पानी से हाथ गीले करें और साबुन लगाएं, दोनों हथेलियों को अच्छी तरह रगड़ें, हाथों के पीछे, उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास सफाई करें। अंगूठे और उंगलियों के सिरों को भी रगड़ें, करीब 20 सेकंड तक साबुन से रगड़ने के बाद साफ पानी से धोकर हाथ सुखाएं।

केवल पानी से धोना पर्याप्त नहीं :

ईएसआई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जयपुर में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर ने बताया कि हाथों पर दिखाई देने वाली गंदगी न होने का अर्थ यह नहीं कि वे कीटाणुओं से मुक्त हैं। साबुन और पानी से सही तरीके से हाथ धोना जरूरी है। पानी उपलब्ध नहीं होने पर हैंड सैनिटाइजर विकल्प हो सकता है लेकिन गंदे या चिकने हाथों के लिए साबुन-पानी बेहतर है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सीआई, एसआई और एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों के तबादले हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में...
प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान, अब भारत छोड़ने का नोटिस!
अफगानिस्तान में मचा कोहराम : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह
होप के ‘शतक’ व पॉल के ‘पंजे’ से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी, भारत 24 रन से हारा
राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी भी चलाई
13 देशों के पर्यटकों का गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत, आमेर महल और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक वैभव से होंगे रूबरू
इंसान नहीं, रोबोट ने लड़की को छेड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया?