संभाग में 1.36 लाख वोट ज्यादा मिले फिर भी सीटों में बराबरी पर कांग्रेस

दोनों दलों की संभाग की 29 में से 13-13 सीटें, 2 आरएलपी, 1 निर्दलीय के खाते में रही थी

संभाग में 1.36 लाख वोट ज्यादा मिले फिर भी सीटों में बराबरी पर कांग्रेस

आरएलपी से नागौर में भाजपा को बड़ा घाटा हुआ था। यहां दो सीटों पर आरएलपी जीती थी, लेकिन वोटों के समीकरण अन्य 6 सीटों पर बिगाड़े थे। इसके चलते इन सीटों पर कांग्रेस जीतकर आई थी। 

जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के गढ़ माने जाने वाले अजमेर में पार्टी की बड़ी सभा के साथ राजस्थान चुनावों का शंखनाद करने जा रहे हैं। दो लाख की भीड़ लाने का दावा है, लेकिन संभाग की सीटों में भाजपा से कांग्रेस कमत्तर नहीं है। संभाग के चार जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर और अजमेर में कुल 29 विधानसभा सीटों में कांग्रेस और भाजपा दोनों की 13-13 सीटें हैं। जबकि भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनावों में कांग्रेस से 1.36 लाख ज्यादा रहा था। संभाग में भाजपा की बड़ी चिंता नागौर और टोंक जिला है। दोनों जिलों में भाजपा के पास कुल 14 सीटों में से केवल 3 पर ही विधायक हैं। बाकी की 9 सीटों पर कांग्रेस है। आरएलपी से नागौर में भाजपा को बड़ा घाटा हुआ था। यहां दो सीटों पर आरएलपी जीती थी, लेकिन वोटों के समीकरण अन्य 6 सीटों पर बिगाड़े थे। इसके चलते इन सीटों पर कांग्रेस जीतकर आई थी। 

दो लाख की भीड़ लाने का दावा
भाजपा हालांकि प्रदेशभर से दो लाख लोगों की भीड़ सभा में लाने का दावा कर रही है, लेकिन बड़ी भीड़ का टारगेट संभाग के चार जिलों से ही रखा गया है। अजमेर और भीलवाड़ा में भाजपा अपने गढ़ को बचाने और नागौर-टोंक में कांग्रेस-आरएलपी को कमजोर करने के लिए मोदी की सभा से माहौल बनाने की तैयारी में है। ऐसे में नागौर और टोंक जिले के भाजपाइयों को बड़ी संख्या में लोग लाने का टारगेट दिया गया है। मोदी की सभाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इन जिलों के पदाधिकारियों से गहन बैठकें भी की थी। 

चुनावों में चेहरा मोदी, उपलब्धियां केन्द्र के काम 
चुनावी रणभेरी ही राजस्थान में केन्द्र सरकार के कामों और मोदी के चेहरे से बजा रही है। साफ है कि मोदी की पापुलेरिटी को भुनाने में कोई कोर कसर चुनावों में नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं केन्द्र सरकार के कामों को लेकर सभा स्थल पर एक किमी रास्ते में उपलब्धियों के बैनर-पोस्टर-होर्डिंग्स लगाने से साफ है कि विधानसभा चुनावों में केन्द्र की उपलब्धियों को फ्रंट में रखकर भाजपाई जनता के बीच जाएंगे। इसके पीछे रणनीति केवल राजस्थान के ही चुनाव नहीं, बल्कि इसके छह माह बाद लोकसभा चुनावों का भी साथ-साथ माहौल और वोट बनाना है। सीपी जोशी ने अपनी ताजपोशी के साथ ही यह साफ कर दिया था कि वे मोदी-केन्द्र के कामों से ही चुनाव मैदान में जाएंगे। 

मोदी को प्रदेश से भेजे मुद्दे, कांग्रेस को अंतकर्लह पर घेरेंगे
सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय नेतृत्व ने सभा से पूर्व राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मुद्दों और कांग्रेस के आपसी अंतकर्लह की सारी अपडेट मांगी गई थी। ऐसे में मोदी की सभा में केन्द्र की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस के आपसी झगड़े और गहलोत सरकार की विफलताओं पर घेरने की तैयारी है। 

Read More भारत वापस आए बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ : 20 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के कब्जे में थे, अनजाने में क्रॉस कर दी थी बॉर्डर

जिलों में यूं रहा था वोट शेयर
पिछले चुनावों में भाजपा को अजमेर में कांग्रेस से 72398, भीलवाड़ा में 153609 वोट ज्यादा मिले थे, लेकिन उसके उलट नागौर में कांग्रेस से 84730 और टोंक में 89758 वोटों से पीछे रही थी। संभाग में कुल वोटों में भाजपा को करीब 20.46 लाख वोट और कांग्रेस को 19.10 लाख वोट मिले थे।

Read More आमजन को सस्ते भूखंड देने की नई व्यवस्था लागू, 10 हजार भूखंडों का लॉटरी से होगा आवंटन

मंडल स्तर के भाजपाई आएंगे 
सभा में भाजपा ने प्रदेशभर से मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को भी बुलाया है ताकि वे मोदी की कहीं गई बात को अपने क्षेत्र में आगामी एक माह भाजपा के चलने वाले महासंपर्क अभियान में इन्हें घर-घर पहुंचा सकें। गौरतलब है कि इस अभियान में भाजपा केन्द्र की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी। 

Read More ट्रम्प के खुलासे पर मोदी क्यों हैं मौन : धमकी का इस्तेमाल कर भारत को युद्धविराम के लिए किया मजबूर, जयराम रमेश ने कहा- मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री का क्या कहना है

Post Comment

Comment List

Latest News

सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात : सशस्त्र बलों के अभियान-ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी, राष्ट्रपति ने की सेना की वीरता की सराहना  सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात : सशस्त्र बलों के अभियान-ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी, राष्ट्रपति ने की सेना की वीरता की सराहना 
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब...
सोफिया कुरैशी पर की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मांगे माफी, सचिन पायलट ने कहा- संसद का विशेष सत्र बुलाएं सरकार 
प्रसारण निगम के 6 ग्रिड सब-स्टेशन उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत, अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश
ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा : रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया 
मैसूरू - भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का सांगली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
रिहा हुए बीएसएफ जवान की पत्नी का छलका दर्द : मोदी की उनका सिंदूर लौटाने पर की प्रशंसा, कहा- मेरे पति जरूरत पड़ने पर देश के लिए सीमा पर वापस जाएंगे