जयपुर में 'सुरक्षित सफ़र अभियान' का भव्य समापन : 2,500 वाहनों में CCTV-जीपीएस, 90% स्कूल बसें सुरक्षा मानकों पर खरी

ओ.पी. बुनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

जयपुर में 'सुरक्षित सफ़र अभियान' का भव्य समापन : 2,500 वाहनों में CCTV-जीपीएस, 90% स्कूल बसें सुरक्षा मानकों पर खरी
बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ‘सुरक्षित सफ़र अभियान’ का समापन समारोह सोमवार शाम 4 बजे विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित होगा

जयपुर। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरटीओ प्रथम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ‘सुरक्षित सफ़र अभियान’ का समापन समारोह सोमवार शाम 4 बजे विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) ओ.पी. बुनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

परिवहन विभाग का यह अब तक का जयपुर में सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान माना जा रहा है। 15 दिनों तक चले इस अभियान में 1,000 से अधिक स्कूल बसों सहित कुल 2,500 से अधिक वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, पैनिक बटन और स्पीड गवर्नर लगाए गए। बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए तीन विशेष उड़नदस्तों और 15 फ्लाइंग टीमों ने दिन-रात सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के दौरान शहर के 100 से अधिक स्कूल और कॉलेजों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने भी लगातार सहयोग देकर इस पहल को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई 200 से अधिक चालान बनाए गए और 20 से ज्यादा बसों को सीज़ किया गया।

इस प्रयास का सकारात्मक असर सामने आया है। अब लगभग 90 प्रतिशत स्कूल और कॉलेज बसों में सुरक्षा उपकरण लगाए जा चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। समापन समारोह में अभियान में बेहतरीन योगदान देने वाले कार्मिकों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

Read More भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…