ट्यूशन के बहाने बालिका को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

रोती हुई बच्ची ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई।

ट्यूशन के बहाने बालिका को घर ले जाकर किया दुष्कर्म
करधनी इलाके में एक शिक्षक अजय ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने 11 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

जयपुर। करधनी इलाके में एक शिक्षक अजय ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने 11 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। आशय की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को अजय ने फोन कर बच्ची को ट्यूशन क्लास दिखाने के बहाने घर से थोड़ा दूर बुलाया और अश्लीलता की। उसके बाद वापस घर के पास छोड़ गया। रोती हुई बच्ची ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बच्ची की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज बालिका का मेडिकल कराया है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने उसके घर गई, लेकिन वह फरार हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र